फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Embarrassing: Farmer asked for more rice in the ration, Karnataka minister said - die

शर्मनाक: किसान ने राशन में मांगा ज्यादा चावल, कर्नाटक के मंत्री ने कहा-मर जाओ

Wed, 28 Apr 2021 09:12 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरू 
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरू  Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 28 Apr 2021 09:12 PM IST
सार

जनता के सेवक जब अमर्यादित व्यवहार करने लगते हैं तो उनकी कटु आलोचना स्वाभाविक है। ऐसा ही वाकया कर्नाटक के मंत्री उमेश कट्टी के साथ हुआ। खुद सीएम येदियुरप्पा ने इस पर नाराजगी जताई। 
 

विज्ञापन
Embarrassing: Farmer asked for more rice in the ration, Karnataka minister said - die
चावल (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

कर्नाटक के खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री उमेश कट्टी ने विवादित बोल और मर्यादा की हद पार कर दी। एक किसान ने राशन में ज्यादा चावल देने की गुहार लगाई तो उन्होंने अन्नदाता से मर जाने को कहा दिया। 

विज्ञापन


दो किलो चावल से कैसे जिंदा रहेगा कोई?
उत्तरी कर्नाटक के गडग के किसान कार्यकर्ता ईश्वर ने बुधवार को कट्टी को फोन किया था और उनसे पूछा कि एक महीने में दो किलो चावल के सहारे कोई कैसे जीवित रह सकता है जब लॉकडाउन के कारण हजारों लोग बेरोजगार हो गए हैं।
विज्ञापन


मंत्री ने यह जवाब दिया था
ईश्वर के सवाल पर मंत्री ने जवाब दिया कि लॉकडाउन के मद्देनजर मई और जून में केंद्र पांच किलो अनाज देगा। इस पर किसान ने कहा कि क्या लोगों को तब तक उपवास करना चाहिए या मर जाए? कट्टी ने कहा, 'बेहतर होगा मर जाए। बेहतर होगा कि आप चावल का व्यापार करना बंद कर दें। मुझे दोबारा फोन मत करना।'
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम व विपक्ष के निशाने पर आए मंत्री 
कट्टी के विवादित बयान से बुधवार को बवाल मचा। वह मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा और विपक्षी दलों के निशाने पर आ गए। इसके बाद कट्टी ने अपना बयान वापस लेते हुए खेद जताया और कहा कि वह नहीं चाहते कि किसी की मौत हो और हर कोई समृद्ध बने। मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी एक बयान में येदियुरप्पा के हवाले से बताया गया कि उन्होंने कट्टी के बयान को खारिज किया और कहा कि किसी मंत्री को इस तरह का बयान नहीं देना चाहिए।


कांग्रेस ने की पद से हटाने की मांग
कांग्रेस के प्रदेश प्रमुख डी के शिवकुमार ने कट्टी के बयान के लिए उनकी आलोचना की और राज्य सरकार से उन्हें तुरंत पद से हटाने को कहा। पूर्व मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने भी कट्टी की आलोचना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed