{"_id":"5dfc01af8ebc3e880b00f2bf","slug":"elgar-parishad-bhima-koregaon-case-plot-to-kill-pm-narendra-modi-and-waging-war-in-draft-charges","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीमा कोरेगांव हिंसा: पीएम मोदी की हत्या करना चाहते थे आरोपी, सरकार को 'उखाड़ फेंकना' था मकसद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भीमा कोरेगांव हिंसा: पीएम मोदी की हत्या करना चाहते थे आरोपी, सरकार को 'उखाड़ फेंकना' था मकसद
Fri, 20 Dec 2019 04:33 AM IST
योगेश साहू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
Published by: योगेश साहू
Updated Fri, 20 Dec 2019 04:33 AM IST
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र के एलगार परिषद-कोरेगांव भीमा मामले में सरकारी अभियोजन ने 19 आरोपियों के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हत्या की साजिश, सरकार को उखाड़ फेंकने और केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ जंग छेड़ने के आरोप लगाए हैं। अभियोजन पक्ष ने बुधवार को विशेष यूएपीए कोर्ट में आरोप मसौदा पेश किया था।
विज्ञापन
आरोपियों में सुधीर धावले, रोना विल्सन, सुरेंद्र गाडलिंग, महेश राउत, शोमा सेन, अरुण फरेरा, वेरनोन गोंजाल्विस, सुधा भारद्वाज और वरवरा राव शामिल हैं। सभी लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। आरोपों में कहा गया है कि आरोपियों ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या की तरह पीएम नरेंद्र मोदी को रोड-शो के दौरान मारने की साजिश रची थी।
विज्ञापन
इसके लिए उन्होंने 4 लाख राउंड गोलियों समेत एम-4 समेत अन्य हथियारों और गोला बारूद की आपूर्ति के लिए 8 करोड़ रुपये भी जुटाए थे। इन हथियारों को नेपाल और मणिपुर से लाया जाना था।
विज्ञापन