{"_id":"57a3b58a4f1c1ba16a2b8ea6","slug":"electric-section-will-handle-the-reins-of-loco","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब से इलेक्ट्रिक सेक्शन के हाथों में होगी लोको की कमान","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अब से इलेक्ट्रिक सेक्शन के हाथों में होगी लोको की कमान
राजन राय, गोरखपुर
Updated Fri, 05 Aug 2016 04:07 AM IST
विज्ञापन
IRCTC to give rs 10 Lakh insurance to Railway Passengers in less than rs 10
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समय की जरूरत को महसूस करते हुए रफ्तार के साथ सुरक्षा और संरक्षा बढ़ाने की दिशा में रेलवे में नया कदम उठाया है। अब इंजन और ड्राइवरों का मूवमेंट यांत्रिक की जगह विद्युत अनुभाग तय करेगा जबकि, रखरखाव और सफाई की जिम्मेदारी यांत्रिक विभाग के पास ही रहेगी।
विज्ञापन
कार्यक्षेत्र में किए गए नए बदलाव से जहां एक तरफ ट्रेनों के संचालन में सहूलियत होगी वहीं संवादहीनता की कमी और लिखा-पढ़ी के चक्कर में ट्रेन में डीजल इंजन की जगह इलेक्ट्रिक इंजन को बदलने में अधिक वक्त नहीं लगेगा।
विज्ञापन
यही नहीं, बदलाव के इस क्रम में ईमू, मेमू और ट्रेन के मेंटेनेंस की जिम्मेदारी भी बदल दी गई है। पहले इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस की जिम्मेदारी विद्युत अनुभाग करता था लेकिन अब कोच की सभी प्रकार का मेंटेनेंस यांत्रिक अनुभाग को सौंपा गया है।
विज्ञापन
डीजल लोको, रनिंग रूम के साथ इंजन में ईंधन भरने की भी जिम्मेदारी विद्युत अनुभाग की होगी।
रेलवे बोर्ड के सचिव आरके वर्मा ने तीन अगस्त 2016 को बदलाव का आदेश जारी कर दिया है। अभी रेलवे बोर्ड के सदस्यों के कार्यक्षेत्र में यह बदलाव तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। शीघ्र ही इसे जोन स्तर पर लागू करने की तैयारी है।