फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Electoral Bonds form over half of donations to political parties: Report

ADR Report: भाजपा को मिला सबसे ज्यादा चंदा, इन राजनीतिक दलों को मिला 20 हजार रुपये से भी कम का दान; जानें

Tue, 11 Jul 2023 08:42 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 11 Jul 2023 08:42 PM IST
सार

ADR Report: एडीआर के मुताबिक, 2016-17 और 2021-22 के बीच भारत में सात राष्ट्रीय दलों और 24 क्षेत्रीय दलों को लगभग 16,437 करोड़ रुपये का चंदा मिला। इसमें से 9,188.35 करोड़ रुपये यानी करीब 56 फीसदी राशि चुनावी बॉन्ड के जरिये प्राप्त हुई। 

विज्ञापन
Electoral Bonds form over half of donations to political parties: Report
भाजपा, कांग्रेस, आप - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

थिंक टैंक 'एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स' (एडीआर) की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि 2016-17 और 2021-22 के बीच राजनीतिक दलों को मिले सभी चंदे में से आधे से अधिक इलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से थे और भाजपा को अन्य सभी राष्ट्रीय दलों की तुलना में ज्यादा धन मिला।

विज्ञापन

एडीआर के मुताबिक, 2016-17 और 2021-22 के बीच भारत में सात राष्ट्रीय दलों और 24 क्षेत्रीय दलों को लगभग 16,437 करोड़ रुपये का चंदा मिला। इसमें से 9,188.35 करोड़ रुपये यानी करीब 56 फीसदी राशि चुनावी बॉन्ड के जरिये प्राप्त हुई। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 2016-17 और 2021-22 के बीच 10,122.03 करोड़ रुपये के चंदे की घोषणा की, इसके बाद कांग्रेस (1,547.43 करोड़ रुपये) और तृणमूल कांग्रेस (823.30 करोड़ रुपये) का स्थान रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें कहा गया है कि भाजपा द्वारा घोषित कुल चंदा अन्य सभी राष्ट्रीय दलों द्वारा घोषित कुल चंदे से तीन गुना से अधिक है। 4,614.53 करोड़ रुपये (जो कुल चंदे का लगभग 28 फीसदी है) का चंदा कॉर्पोरेट क्षेत्र और 2,634.74 करोड़ रुपये (16.03 प्रतिशत) अन्य स्रोतों से प्राप्त हुए हैं। एडीआर ने कहा कि 80 फीसदी से अधिक चंदे यानी करीब 13,190.68 करोड़ रुपये राष्ट्रीय दलों को मिले जबकि 3,246.95 करोड़ रुपये (19.75 प्रतिशत) क्षेत्रीय दलों को मिले।
 

विज्ञापन

भाजपा को चुनावी बॉन्ड से 52 फीसदी से अधिक चंदा
राष्ट्रीय दलों के लिए, 2017-18 और 2021-22 के बीच चुनावी बॉन्ड से दान में 743 फीसदी की वृद्धि हुई, जबकि कॉर्पोरेट दान में 48 फीसदी की वृद्धि हुई। सबसे अधिक चंदा आम चुनाव के साल 2019-20 में (4,863.50 करोड़ रुपये) प्राप्त हुआ, इसके बाद 2018-19 में 4,041.48 करोड़ रुपये और वित्त वर्ष 2021-22 में 3,826.56 करोड़ रुपये मिले। भाजपा को चुनावी बॉन्ड के माध्यम से 52 फीसदी से अधिक चंदा मिला। भाजपा को मिलने वाले चंदे का करीब 32 फीसदी कॉरपोरेट घरानों से आया है।

बसपा और भाकपा को 20 हजार रुपये से भी कम चंदा मिला
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) को 'अन्य' स्रोतों से 100 फीसदी (जिसका अर्थ है कि 20,000 रुपये से कम का दान) दान मिला, जिसके लिए राजनीतिक दलों को दाता का विवरण घोषित करने की आवश्यकता नहीं है। क्षेत्रीय दलों में बीजद के कुल चंदे का 89.81 फीसदी से अधिक 622 करोड़ रुपये के चुनावी बॉन्ड से आया, द्रमुक ने 431.50 करोड़ रुपये के बॉन्ड से दूसरा सबसे बड़ा दान घोषित किया, इसके बाद टीआरएस ने 383.65 करोड़ रुपये और वाईएसआर-सी ने 330.44 करोड़ रुपये घोषित किए। 

राष्ट्रीय दलों को मिला क्षेत्रीय दलों से पांच गुना ज्यादा चंदा
सात राष्ट्रीय दलों द्वारा घोषित प्रत्यक्ष कॉर्पोरेट चंदा छह साल की अवधि के दौरान 31 क्षेत्रीय दलों द्वारा घोषित कॉर्पोरेट दान से पांच गुना से अधिक है। छह साल की अवधि में, क्षेत्रीय दलों द्वारा घोषित प्रत्यक्ष कॉर्पोरेट दान में लगभग 152 फीसदी की वृद्धि हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed