फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Elections manipulated Congress Sam Pitroda again; BJP calls serial offender

Politics: कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने फिर लगाया चुनाव में हेराफेरी का आरोप, भाजपा ने किया पलटवार

Sun, 19 Oct 2025 12:39 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 19 Oct 2025 12:39 PM IST
सार

Politics: भारतीय प्रवासी कांग्रेस के प्रमुख सैम पित्रोदा ने कहा कि भारत में चुनावों में हेराफेरी होती है और चुनाव आयोग व सुप्रीम कोर्ट इसे स्वीकार करते हैं। उनके इस बयान पर भाजपा ने पलटवार करते किया और उन्हें 'भारत बदनाम करने वाला' बताया।

विज्ञापन
Elections manipulated Congress Sam Pitroda again; BJP calls serial offender
Sam Pitroda - फोटो : एएनआई

विस्तार

भारतीय प्रवासी कांग्रेस के प्रमुख सैम पित्रोदा के बयान ने एक बार फिर राजनीतिक बहस तेज कर दी है। उन्होंने दावा किया है कि भारत में चुनावों में हेराफेरी होती है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग और सुप्रीम कोर्ट इस सच्चाई को स्वीकार नहीं करते। 
विज्ञापन


पित्रोदा ने कहा, लोगों को स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनावों की मांग करनी चाहिए, क्योंकि लोकतंत्र की शुरुआत वहीं से होती है। आप जानते हैं कि चुनावों में गड़बड़ी होती है। हमारे पास इसके सबूत हैं, हम इसे समझते हैं। मैं ये बात लंबे समय से कह रहा हूं। कुछ लोग इसे गंभीरता से लेते हैं, कुछ नहीं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'संघ और भीम आर्मी को मार्च के लिए अलग-अलग समय दें', उच्च न्यायालय का कर्नाटक सरकार को निर्देश
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, चुनाव आयोग और वहां काम कर रहे वरिष्ठ लोग सब कुछ जानते हैं कि क्या हो रहा है। लेकिन आपको कोई सुनवाई नहीं मिलती। चुनाव आयोग नहीं मानता, सुप्रीम कोर्ट नहीं मानता। पित्रोदा ने सवाल उठाते हुए कहा, फिर क्या करें? देखिए, आपके पास अब विश्वविद्यालयों में जाकर बोलने की आजादी भी नहीं है। लेकिन यही भारत है जिसमें हम जी रहे हैं और सभी लोग इसे पसंद करते हैं। उनको और शक्ति मिले, मैं क्या कहूं? 

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने पित्रोदा के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, सीरियल ऑफेंडर (आदतन अपराधी) ने फिर यह कर दिया। चुनाव आयोग, सुप्रीम कोर्ट और जनता को भी विदेश की धरती से बदनाम किया। पहले राहुल गांधी और अब सैम। 


ये भी पढ़ें:  'अपनी संगति सही रखें, सनातनियों से दूर रहें', कर्नाटक सीएम सिद्धारमैया का विवादित बयान

उन्होंने आगे कहा, इनका एक ही एजेंडा है- सिर्फ भाजपा का विरोध करने के लिए भारत को बदनाम करना। सेना से संविधान तक, ये लोग संदेह पैदा करते हैं और प्रोपेगेंडा फैलाते हैं। ये सब 'भारत बदनामी ब्रिगेड' का हिस्सा हैं।

शहजाद ने दावा किया, हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस से जुड़े एक मामले में फर्जी हलफनामा देने के लिए फटकार लगाई। बिहार में मतदाता सूची पर इन्होंने कोई ठोस अपील नहीं की, महाराष्ट्र में भी कोई सबूत नहीं दे पाए और सुप्रीम कोर्ट ने आरोप खारिज कर दिए। ये लोग सिर्फ हिट एंड रन करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed