फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Elections for Congress president to be held in September 2022 CWC meeting with Chair Sonia Gandhi and Rahul Gandhi news and updates

CWC Meeting: अगले साल 21 अगस्त से 20 सितंबर के बीच होगा कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव, वेणुगोपाल ने किया एलान

Sat, 16 Oct 2021 05:40 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 16 Oct 2021 05:40 PM IST
सार

शनिवार को नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय पर कांग्रेस कार्य समिति (CWC) की बैठक हुई। इस बैठक में सोनिया गांधी काफी नाराज दिखीं और साफ कर दिया कि फिलहाल वो ही स्थायी अध्यक्ष हैं। 

विज्ञापन
Elections for Congress president to be held in September 2022 CWC meeting with Chair Sonia Gandhi and Rahul Gandhi news and updates
सीडब्ल्यूसी की बैठक में सोनिया गांधी ने स्पष्ट कर दिया कि अभी वही कांग्रेस की स्थायी अध्यक्ष हैं। - फोटो : PTI

विस्तार

शनिवार को कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक के बाद पार्टी ने अहम एलान किया। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि नए कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव 21 अगस्त 2022 से 20 सितंबर 2022 के बीच होगा। इसके साथ ही वेणुगोपाल ने कहा कि कांग्रेस में बड़े पैमाने पर प्रशिक्षण कार्यक्रम भी चलाया जाएगा। 

विज्ञापन


वेणुगोपाल ने कहा कि हम कांग्रेस में नीचे से शीर्ष तक बड़े पैमाने पर प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाने जा रहे हैं। सभी स्तरों के नेताओं और कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा, नीतियों, चुनाव प्रबंधन, मौजूदा सरकार की असफलता और प्रोपगैंडा से लड़ने को लेकर प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यसमिति की बैठक में मौजूदा राजनीतिक हालात, महंगाई और कृषि संकट व किसानों पर हो रहे हमले पर तीन प्रस्ताव पारित किए गए। 
विज्ञापन


सीडब्ल्यूसी में चीन और पाकिस्मात से निपटने के मामले में केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा गया। कहा गया कि चीनी सेना ने हमारी जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा है। भारत अब भी चीन से जूझ रहा है और पड़ोसी मुल्क का आक्रामक रवैया अब भी जारी है। जम्मू-कश्मीर में बिगड़ते सुरक्षा हालात के लिए सीडब्ल्यूसी ने पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद को जिम्मेदार ठहराया। पार्टी ने केंद्र की मोदी सरकार की आंतरिक सुरक्षा रणनीति पर भी सवाल उठाए।
विज्ञापन
विज्ञापन




संगठनात्मक चुनाव शेड्यूल को मंजूरी
इसके अलावा वेणुगोपाल ने बताया कि सीडब्ल्यूसी ने संगठनात्मक चुनाव शेड्यूल को भी मंजूरी दे दी। संगठनात्मक चुनाव के लिए नामांकन एक नवंबर से 31 मार्च तक होंगे, जिला कांग्रेस कमेटी 31 मार्च तक प्रारंभिक सूची प्रकाशित करेगी। साथ ही वेणुगोपाल ने बताया कि 14 नवंबर से 29 नवंबर तक देश में जमीनी स्तर पर महंगाई को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा। 

सोनिया ने जताई नाराजगी
इस बैठक में सोनिया गांधी काफी नाराज दिखीं और कांग्रेस पार्टी में स्थायी अध्यक्ष की मांग कर रहे जी-23 नेताओं को फटकार लगाई। सोनिया ने कहा कि फिलहाल मैं ही पार्टी की स्थायी अध्यक्ष हूं। इशारों में उन्होंने कहा कि किसी को भी मीडिया के माध्यम से मुझ तक बात पहुंचाने की जरूरत नहीं है। बेहतर होगा कि खुद मुझसे बात करें। उन्होंने बैठक में संदेश दिया कि आपसी मनमुटाव को दूर करेंगे तभी आगामी विधानसभा चुनाव में हम बेहतर परिणाम दे सकेंगे।

सोनिया गांधी पर पूरा भरोसा: गुलाम नबी आजाद
सोनिया गांधी की फटकार के बाद जी-23 नेताओं के सुर भी बदलने लगे हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद का कहना है कि उन्हें सोनिया गांधी पर पूरा भरोसा है। उनके नेतृत्व पर कोई सवाल नहीं उठा सकता। जबकि, इससे पहले गुलाब नबी आजाद और कपिल सिब्बल उन नेताओं में शामिल थे, जिन्होंने सोनिया गांधी को पत्र लिखकर कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक बुलाने और स्थायी अध्यक्ष चुनने की मांग की थी। कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने तो यहां तक कह दिया था कि पार्टी का कोई अध्यक्ष नहीं हैं। फैसले कौन ले रहा है, मालूम नहीं है। 


सोनिया गांधी ने भाजपा पर किया हमला
बैठक में सोनिया गांधी ने मोदी सरकार पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि लखीमपुर खीरी की घटना भाजपा की मानसिकता को दिखाती है कि वो किस तरह किसान आंदोलन को देखती है। तीनों काले कानून को निरस्त करने के लिए किसान सड़क पर संघर्ष कर रहा है, लेकिन सरकार को उसकी चिंता नहीं है। इसकी कड़ी से कड़ी निंदा की जानी चाहिए। सोनिया ने कहा कि जम्मू-कश्मीर दो साल से केंद्र शासित प्रदेश रहा है, लेकिन यहां हो रहे आतंकवादी हमले के लिए पूरी तरह से केंद्र सरकार जिम्मेदार है। वहीं, विदेश नीति चुनावी लामबंदी और ध्रुवीकरण का हथियार बन गई है।

मनमोहन सिंह व दिग्विजय सिंह समेत पांच नेता अनुपस्थित 
कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह बीमारी के चलते हिस्सा नहीं ले रहे हैं। बैठक के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उनके स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना भी की। इसके अलावा वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह समेत पांच नेता बैठक में अनुपस्थित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed