फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Elections 2018: youth voters want more job

युवा वोटरों का सरकार के लिए एक ही संदेश, हमें रोजगार दीजिए...  

Fri, 12 Oct 2018 05:35 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 12 Oct 2018 05:35 PM IST
विज्ञापन
Elections 2018: youth voters want more job
युवा वोटर की पुकार
2019 के लोकसभा चुनाव में युवा वोटरों की अहम भूमिका होगी। युवा वोटरों का सरकार के लिए एक ही संदेश होगा, हमें रोजगार दीजिए। ये मुद्दा न सिर्फ विधानसभा चुनाव में बल्कि लोकसभा चुनाव में अहम किरदार अदा करेगा। युवा वोटरों के इर्द गिर्द ही सियासी दल अपनी रणनीति भी बना रहे हैं। 
विज्ञापन

  
करीब 13 करोड़ युवा मतदाता

2019 चुनाव में करीब 13 करोड़ युवा मतदाता होंगे। ये संख्या जापान की कुल जनसंख्या से भी ज्यादा है। युवा मतदाता अगले साल मई में आम चुनाव के लिए मतदान करेंगे। 2014 में नरेंद्र मोदी ने हर साल एक करोड़ नौकरी देने का वादा किया था जिसने युवाओं को खूब लुभाया था। 2019 में इसी कसौटी पर उनकी अग्निपरीक्षा होगी। 
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव में अब सिर्फ 8 महीने ही बचे हैं। जनवरी 2018 में 22 फीसदी लोगों को लगता था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नौकरी देने के वादे में असफल रहे हैं लेकिन अब ये आंकड़ा बढ़कर 29 फीसदी हो चुका है। ये आंकड़े इंडिया टुडे के सर्वे में सामने आए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रोजगार सबसे बड़ा मुद्दा

सीएसडीएस और कोनराड एडेन्योर के 2016 के सर्वे के मुताबिक, युवा भारतीयों की सबसे बड़ी चिंता रोजगार को लेकर है। जब इनसे पूछा गया कि देश सबसे ज्यादा किस समस्या से जूझ रहा है, तो 18 फीसदी ने कहा था कि बेरोजगारी सबसे बड़ी समस्या है। 12 फीसदी ने आर्थिक असमानता और 9 फीसदी ने भ्रष्टाचार को सबसे बड़ा मुद्दा माना था।  


बता दें कि अगले महीने से पांच राज्यों में मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव भी होने जा रहे हैं। 12 नवंबर को छत्तीसगढ़ में पहले चरण के मतदान से इसकी शुरुआत हो रही है। मतगणना 11 दिसंबर को होगी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed