{"_id":"5ca0e13abdec22144f417d6d","slug":"election-supervisor-fires-in-air-in-tamil-nadu-removed-from-duty","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमिलनाडु में चुनाव पर्यवेक्षक ने कांस्टेबल की बंदूक से हवा में की फायरिंग, ड्यूटी से हटाया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तमिलनाडु में चुनाव पर्यवेक्षक ने कांस्टेबल की बंदूक से हवा में की फायरिंग, ड्यूटी से हटाया
Sun, 31 Mar 2019 09:23 PM IST
संदीप भट्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अरियालुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अरियालुर
Published by: संदीप भट्ट
Updated Sun, 31 Mar 2019 09:23 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमिलनाडु में एक चुनाव पर्यवेक्षक को कांस्टेबल के हथियार से बेवजह हवा में फायरिंग करना महंगा पड़ गया। निर्वाचन आयोग ने हरियाणा कैडर के आईपीएस अफसर को तत्काल चुनाव पर्यवेक्षक की ड्यूटी से हटा दिया है।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि डीआईजी हेमंत कालसन ने एक पुलिस कांस्टेबल से उसकी सेमी आटोमेटिक गन मांगी और हवा में फायरिंग करने लगे। नशे में धुत डीआईजी ने कुल नौ राउंड फायरिंग की। घटना सर्किट हाउस के पास सड़क की है, जहां वह ठहरे हुए थे।
विज्ञापन
गोली की आवाज सुनकर दूसरे अधिकारी वहां पहुंचे, तो देखा कि डीआईजी हवा में गोलियां चला रहे थे। यह देखकर वहां मौजूद अधिकारी दंग रह गए। इसके बाद डीआईजी ने बंदूक कांस्टेबल को लौटाई और अपने कमरे में जाकर सोने चले गए, मानों कुछ हुआ ही न हो।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि डीआईजी के इस बर्ताव के चलते निर्वाचन आयोग ने उन्हें तत्काल ड्यूटी से हटा दिया। हेमंत कालसन की 18 अप्रैल को यहां होने वाले लोकसभा चुनाव में ड्यूटी लगी थी। जिलाधिकारी की शिकायत के बाद पुलिस ने उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।