फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Election Results: magic of 20 years ago is in mind of Congress, considering this defeat as auspicious for 2024

Election Results: कांग्रेस के दिमाग में 20 साल पहले वाला मैजिक, 2024 के लिए इस हार को 'शुभ' मान रही पार्टी

Jitendra Bhardwaj जितेंद्र भारद्वाज
Updated Sun, 03 Dec 2023 06:37 PM IST
विज्ञापन
सार
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और स्टार प्रचारक राहुल गांधी ने तीन राज्यों में हुई पार्टी की हार के बाद कहा, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान का जनादेश हम विनम्रतापूर्वक स्वीकार करते हैं। विचारधारा की लड़ाई जारी रहेगी। तेलंगाना के लोगों को मेरा बहुत धन्यवाद...
loader
Election Results: magic of 20 years ago is in mind of Congress, considering this defeat as auspicious for 2024
Election Results: Jairam Ramesh - फोटो : Amar Ujala/Rahul Bisht

विस्तार

मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा को प्रचंड बहुमत हासिल हुआ है। कांग्रेस पार्टी को इन तीनों राज्यों में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। करारी हार के बाद कांग्रेस पार्टी को 20 साल पहले वाले 'चमत्कार' पर भरोसा है। कांग्रेस को लगता है कि तीन राज्यों की हार उसके लिए 'शुभ' है। पार्टी नेता जयराम रमेश ने अपने ट्वीट में साफ कर दिया है। उन्होंने लिखा, बीस साल पहले कांग्रेस पार्टी, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और राजस्थान में चुनाव हार गई थी। इसके कुछ माह बाद ही लोकसभा चुनाव में, कांग्रेस पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। कांग्रेस ने तब केंद्र में सरकार बनाई थी। इस आशा, विश्वास, दृढ़ संकल्प और लचीलेपन की भावना के साथ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस आगामी लोकसभा चुनावों के लिए तैयारी कर रही है। जुड़ेगा भारत, जीतेगा इंडिया।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और स्टार प्रचारक राहुल गांधी ने तीन राज्यों में हुई पार्टी की हार के बाद कहा, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान का जनादेश हम विनम्रतापूर्वक स्वीकार करते हैं। विचारधारा की लड़ाई जारी रहेगी। तेलंगाना के लोगों को मेरा बहुत धन्यवाद। प्रजालु तेलंगाना बनाने का वादा हम जरूर पूरा करेंगे। सभी कार्यकर्ताओं को उनकी मेहनत और समर्थन के लिए दिल से शुक्रिया। राहुल गांधी ने इस हार के बावजूद यह स्पष्ट कर दिया है कि कांग्रेस अपनी विचारधारा से दूर नहीं जाएगी।

कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा है, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पर विश्वास और भरोसा जताने के लिए मैं तेलंगाना के मतदाताओं का धन्यवाद करता हूं। मैं उन सभी का भी धन्यवाद करता हूं जिन्होंने हमें छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश एवं राजस्थान में वोट दिया। ये चुनाव परिणाम हमारी अपेक्षाओं के अनुरूप नहीं रहे हैं, परंतु हमें विश्वास है कि हम मेहनत एवं दृढ़निश्चय से मजबूती से वापसी करेंगे। कांग्रेस पार्टी ने पूरे दम खम के साथ इन चार राज्यों के चुनाव में भाग लिया। मैं अपने अनगिनत कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करता हूं। हमें इस हार से हताश हुए बगैर 'इंडिया' दलों के साथ, दोगुने जोश से लोकसभा चुनाव की तैयारी में लग जाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed