फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Election Result 2019 : These former chief minister of congress party are about to lose

Election Result 2019 : हार की कगार पर कांग्रेस के ये पूर्व सीएम, मोदी लहर में सब के होश फाख्ता

Thu, 23 May 2019 05:12 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Gaurav Pandey Updated Thu, 23 May 2019 05:12 PM IST
विज्ञापन
Election Result 2019 : These former chief minister of congress party are about to lose
कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री हार की ओर हैं - फोटो : अमर उजाला

लोकसभा चुनाव 2019 के रुझान शुरुआत से ही इस ओर इशारा कर रहे हैं कि केंद्र की कुर्सी पर फिर नरेंद्र मोदी ही बैठेंगे। अभी तक भाजपा पांच सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है। भाजपा के खिलाफ इस्तेमाल किए गए विपक्ष के सभी अस्त्र-शस्त्र विफल होते दिखाई दे रहे हैं। मोदी लहर में कांग्रेस के कई ऐसे नेता रहे हैं जो पूर्व में मुख्यमंत्री रह चुके हैं लेकिन इस चुनाव में उनकी हार तय दिखाई दे रही है। 

विज्ञापन


कांग्रेस के जो पूर्व मुख्यमंत्री हार की ओर हैं उनमें दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे, महाराष्ट्र के ही पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, मेघालय के पूर्व मुख्यमंत्री मुकुल संगमा और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का नाम शामिल है। 
विज्ञापन


इनमें लगातार तीन बार दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं शीला दीक्षित भाजपा प्रत्याशी मनोज तिवारी से करीब एक लाख वोटों के अंतर से पीछे हैं। सुशील कुमार शिंदे अभी तक 55898 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर चल रहे हैं। अशोत चव्हाण की बात करें तो वह भी भाजपा प्रत्याशी प्रतापराव गोविंदराव से पीछे चल रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, हरीश रावत भाजपा के अजय भट्ट से बहुत ज्यादा पीछे चल रहे हैं। भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी भाजपा प्रत्याशी रमेश चंद्र कौशिक से काफी पीछे हैं। मुकुल संगमा को एनपीपी प्रत्याशी अगाथा संगमा हार का स्वाद चखाने वाले हैं तो दिग्विजय सिंह भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर से कहीं पीछे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed