फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Election Result 2019 : all updates and result will be available on Amar Ujala dot com

Election Result 2019 : अमर उजाला पर सुबह 8 बजे से मिलेंगे सबसे तेज और सटीक परिणाम

Thu, 23 May 2019 06:21 AM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Gaurav Pandey Updated Thu, 23 May 2019 06:21 AM IST
विज्ञापन
Election Result 2019 : all updates and result will be available on Amar Ujala dot com
23 मई को अमर उजाला पर सबसे सटीक नतीजे - फोटो : Amar Ujala

सत्ता के महासंग्राम यानी लोकसभा चुनाव के मतदान संपन्न होने के बाद अब देश-दुनिया की निगाहें इसके नतीजों की राह देख रही हैं। गुरुवार 23 मई को देश की 542 संसदीय सीटों के लिए डाले गए वोटों की गिनती गुरुवार को सुबह आठ बजे शुरू होगी। चुनावी मतगणना से लेकर किस लोकसभा सीट पर कौन सा प्रत्याशी आगे है और कौन पीछे  इसकी हर अपडेट अमर उजाला डॉट कॉम पर मिलेगी। 

विज्ञापन


लोकसभा चुनाव नतीजे: आपके शहर में कौन आगे, कौन पीछे...पल-पल का हाल सीधे आपके मोबाइल पर
विज्ञापन


हम सुबह सात बजे से मतगणना की तैयारियों से जुड़े हर चुनावी पहलू को आपके सामने रखेंगे। अपने लोकसभा क्षेत्र के नतीजों से जुड़ी पल-पल की खबर अमर उजाला आपके पास पहुंचाएगा। इसके लिए आपको अपनी लोकसभा सीट का नाम 8955776624 पर एसएमएस करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन





मतगणना शुरू होने के कुछ देर बाद ही रुझान आने शुरू हो जाते हैं। रुझान और परिणाम के बीच का वक्त लोगों के लिए अक्सर भ्रमित कर देता है। सही रुझान और सही नतीजे जनता तक आसानी से पहुंचाने के लिए अमर उजाला डॉट कॉम प्रतिबद्ध है। 

लोकसभा चुनाव नतीजे: आपके शहर में कौन आगे, कौन पीछे...पल-पल का हाल सीधे आपके मोबाइल पर

देश की 542 सीटों पर 8,000 से अधिक प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। सात चरणों में हुए मतदान में 90.99 करोड़ मतदाताओं में से करीब 67.11 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। भारत के संसदीय चुनाव में यह अबतक का सबसे अधिक मतदान है। लोकसभा चुनाव में पहली बार इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों के परिणामों का मिलान पेपर ट्रेल मशीनों से निकलने वाली पर्चियों से किया जाएगा। यह मिलान प्रति विधानसभा क्षेत्र में पांच मतदान केंद्रों में होगा। 

लोकसभा चुनाव नतीजे: आपके शहर में कौन आगे, कौन पीछे...पल-पल का हाल सीधे आपके मोबाइल पर

चुनाव लड़ने वाले प्रमुख नेताओं में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी, सपा प्रमुख अखिलेश यादव, मुलायम सिंह यादव, दिग्विजय सिंह, राजनाथ सिंह, रविशंकर प्रसाद, नितिन गडकरी समेत कई दिग्गजों की किस्मत का फैसला होना है।

सभी सीटों पर मतगणना पूरी होने के बाद देश के सर्वोच्च सदन संसद की तस्वीर साफ होगी। यह तय होगा कि देश में एक बार फिर से कमल खिलेगा या फिर कांग्रेस की अगुआई में विपक्ष का सपना पूरा हो पाएगा!

चुनाव आयोग की प्रक्रिया के अनुसार सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती की जाएगी। चुनाव आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि हाथों से डाक मतपत्रों को गिनने में कम से कम कुछ घंटे का समय लगेगा। पेपर ट्रेल मशीनों से निकलने वाली पर्चियों को अंत में गिना जाएगा।

कुल 543 लोकसभा सीटों में से 542 पर चुनाव हुए हैं। वेल्लोर लोकसभा सीट पर धन बल का अत्यधिक उपयोग किए जाने के आधार पर चुनाव आयोग ने चुनाव रद्द कर दिया था। इस सीट पर चुनाव के लिए नई तारीख का एलान नहीं हुआ है।

लोकसभा चुनाव नतीजे: आपके शहर में कौन आगे, कौन पीछे...पल-पल का हाल सीधे आपके मोबाइल पर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed