फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Election preparations Shivraj Singh Chouhan discussion with MPs instructions to focus on tribal seats

चुनावी तैयारी: CM चौहान की सांसदों के साथ वन-टू-वन चर्चा, आदिवासी बाहुल्य सीटों पर फोकस करने की हिदायत

Thu, 02 Feb 2023 09:58 PM IST
Rahul Sampal राहुल संपाल
Updated Thu, 02 Feb 2023 09:58 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार दोपहर दिल्ली पहुंचे। इसके बाद उन्होंने चाणक्यपुरी के पुराने मध्यप्रदेश भवन में सभी सांसदो के साथ बैठक की। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, वीरेंद्र कुमार खटीक और फग्गनसिंह कुलस्ते ने सीएम से पहले मुलाकात की।

विज्ञापन
Election preparations Shivraj Singh Chouhan discussion with MPs instructions to focus on tribal seats
शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश में आगामी चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी है। प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को नई दिल्ली में प्रदेश के बीजेपी सांसदो के साथ वन टू वन चर्चा की। दरअसल, सीएम शिवराज नए मध्यप्रदेश भवन के लोकार्पण के लिए राजधानी आए थे। सीएम चौहान ने सभी सांसदों से उनके क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों के बारे में विस्तार से जानकरी ली। केंद्र सरकार से जुड़े कामों में तेजी लाने की बात कहीं। सीएम सभी सांसदो को उनके क्षेत्रों में में निकलने वाली विकास यात्रा की तैयारियां करने के निर्देश दिए। सीएम ने सांसदों से केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुचाने की बात कही। इसके अलावा आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रो में सरकार की योजनाओं को प्रचार प्रसार की बात भी कही। नए मध्यप्रदेश के उद्घाटन के बाद सीएम चौहान ने उपस्थित मंत्रियों, सांसदो और विधायको को एक प्रेजेंटेशन भी दिया। मंत्रियों के साथ कैबिनेट बैठक भी की।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री तोमर को छोड़ सभी से मिले शिवराज
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार दोपहर दिल्ली पहुंचे। इसके बाद उन्होंने चाणक्यपुरी के पुराने मध्यप्रदेश भवन में सभी सांसदो के साथ बैठक की। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, वीरेंद्र कुमार खटीक और फग्गनसिंह कुलस्ते ने सीएम से पहले मुलाकात की। इसके बाद वे सभी सांसदो से वन टू वन मिले। सीएम की सभी सांसदों के साथ मुलाकात करीब 2 घटे से ज्यादा चली। सीएम चौहान ने कुछ सांसदों को उनके क्षेत्रों में चल रहे कामों में तेजी लाने के लिए भी निर्देश दिया।  नाम न छापने के अनुरोध पर एक सांसद ने बताया कि सीएम ने आदिवासी क्षेत्रों में विशेष फोकस करने की बात की है। उन्होंने कहा कि आदिवासियों समाज के बीच जाकर केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दे। वे कैसे योजनाओं का लाभ ले सकते है उसके बारे उन्हें बताए। इसके अलावा पेसा एक्ट समेत अन्य योजनाओं के बारे जागरूक करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन


जय महाकाल, जय मां नर्मदा के उद्घोष के बीच हुआ लोकार्पण
सांसदों के साथ बैठक के बाद सीएम चौहान सीधे नए मध्यप्रदेश के उद्घाटन के लिए पहुंचे। यहां गोधूलि बेला में शंख ध्वनी और मंत्रोच्चार बीच सीएम ने नए भवन का लोकार्पण किया। भवन  के उद्घाटन के दौरान प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के अलावा प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, सभी मंत्री, तमाम सांसद समेत एमपी के अधिकारी मौजूद थे। जैसे ही सीएम ने भवन का उद्घाटन किया वैसे उपस्थित सभी लोगों ने जय महाकाल, जय मां नर्मदे और जय मां मैहर वाली का उद्घोष किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी नए भवन में रहने के लिए लगेगा एक माह का समय
जानकारी के अनुसार, नए मध्यप्रदेश भवन का उद्घाटन भले ही सीएम ने कर दिया ही लेकिन भवन को औपचारिक रुप से शुरू होने अभी एक माह स ज्यादा का वक्त लग सकता है। 108 कमरे वाले भव्य भवन में अभी फ़िनिशिंग के अलावा कुछ छोटे मोटे काम बाकी है। केंद्र सरकार की जिस एजेंसी ने इस भवन का काम किया उसे प्रदेश सरकार को सौंपने में भी थोड़ा वक्त लगेगा। इस लिहाज से सभी काम को पूर्ण होने में एक से डेढ़ माह लग जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed