कर्नाटक CM सिद्धारमैया बोले- चुनाव एक वार है जिसमें बीजेपी के लोग कौरव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर बयानबाजी तेज हो गई हैं। इसी क्रम में कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने बंगलूरू में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि महाभारत का जिक्र किया है। सिद्धारमैया ने अपने संबोधन में कहा कि चुनाव एक वार की तरह है। जिसमें हम 'पांडव' हैं जो सही रास्ते पर चल रहे हैं और बीजेपी के लोग 'कौरव' हैं जो गलत रास्ते पर चल रहे हैं।
Election is like war. We are 'Pandavas' who are walking on the right path and BJP people are 'Kauravas' who are walking on the wrong path: Karnataka CM Siddaramaiah in Bengaluru pic.twitter.com/YVao8Xrk0u
— ANI (@ANI) January 16, 2018विज्ञापन
गौरतलब है कि पिछले हफ्ते उन्होंने दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मीटिंग करने के बाद मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा था कि राहुल गांधी को यह जानकर खुशी हुई कि हमारी सरकार के खिलाफ एंटी-इनकंबेंसी नहीं है और घोषणा पत्र में कहे गए सारे काम पूरे किए गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया था कि वह कर्नाटक में अप्रासंगिक मुद्दों को उठा रही है। क्योंकि उसके पास बस यही एक मुद्दा बचा है।
कर्नाटक सीएम ने अपने इस बयान में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह सहित पीएम मोदी को भी हिंदुत्व का मुद्दा उठाने पर सवाल करते हुए कहा था कि उनके पास बस हिंदुत्व ही चुनावी मुद्दा बचा है।
बता दें कि कर्नाटक में अभी कांग्रेस की सरकार है और यहां के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया है। साल 2013 में कांग्रेस ने 121 सीटें जीतकर बीजेपी से सत्ता छीन ली थी। बीजेपी की हार की बड़ी वजह बीएस येदुरप्पा की बगावत भी रही है जो उस समय बीजेपी के मुख्यमंत्री भी रह चुके थे। लेकिन भ्रष्टचार के मुद्दे पर उन्हें हटा दिया गया था। लेकिन इस बार फिर से उन्हें सीएम पद का दावेदार घोषित किया गया है।