फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Election for Vellore seat will be held on five August

तमिलनाडु के वेल्लोर संसदीय क्षेत्र का चुनाव पांच अगस्त को होगा

Thu, 04 Jul 2019 03:44 PM IST
शिल्पा ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: शिल्पा ठाकुर Updated Thu, 04 Jul 2019 03:44 PM IST
विज्ञापन
Election for Vellore seat will be held on five August
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

तमिलनाडु के वेल्लोर संसदीय क्षेत्र में 17वीं लोकसभा के लिए पांच अगस्त को मतदान होगा। निर्वाचन आयोग ने गुरुवार को एक लोकसभा क्षेत्र और एक विधानसभा क्षेत्र के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित करते हुए यह जानकारी दी है।

विज्ञापन


आयोग द्वारा जारी चुनाव कार्यक्रम के अनुसार वेल्लोर लोकसभा क्षेत्र में पांच अगस्त और ओडिशा की पटकुरा विधानसभा क्षेत्र में 20 जुलाई को मतदान होगा। उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव के दौरान वेल्लोर संसदीय क्षेत्र में भारी मात्रा में अवैध धनराशि जब्त होने के कारण इस सीट पर मतदान स्थगित कर दिया गया था। 
विज्ञापन


इस सीट पर चुनाव के लिए अधिसूचना 11 जुलाई को जारी की जाएगी। नामांकन की अंतिम तिथि 18 जुलाई तय की गई है। जबकि नामांकन पत्रों की जांच 19 जुलाई को होगी। उम्मीदवारों के लिए नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि 22 जुलाई है। पांच अगस्त का मतदान के बाद नौ अगस्त को मतगणना होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सीट पर चुनाव होने के बाद लोकसभा में निर्वाचित सदस्यों की संख्या अपनी अधिकतम संख्या 543 के बराबर हो जाएगी। 

लोकसभा चुनाव के साथ ही ओडिशा में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान पटकुरा विधानसभा सीट पर बीजद के उम्मीदवार वेद प्रकाश अग्रवाल के 20 अप्रैल को निधन के कारण इस सीट पर 29 अप्रैल को होने वाला मतदान स्थगित कर दिया गया था।


आयोग ने इस सीट पर 19 मई को मतदान कराने का फैसला किया लेकिन राज्य में 'फोनी' चक्रवात के कारण एक बार फिर मतदान 60 दिन के लिए स्थगित करना पड़ा। अब इस सीट पर 20 जुलाई को मतदान और 24 जुलाई को मतगणना होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed