फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Election Commissioner Gyanesh Kumar Profile IIT Kanpur civil engineering Harvard Study know all everything

CEC Gyanesh Kumar: IIT कानपुर से सिविल इंजीनियरिंग, हार्वर्ड से भी पढ़ाई, UPA सरकार में रक्षा मंत्रालय में रहे

Tue, 18 Feb 2025 12:36 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Tue, 18 Feb 2025 12:36 AM IST
सार

ज्ञानेश कुमार ने आईआईटी कानपुर से सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री हासिल की है। उन्होंने इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड फाइनेंशियल एनालिस्ट्स ऑफ इंडिया से बिजनेस फाइनेंस की भी पढ़ाई की है। उनके पास हार्वर्ड यूनिवर्सिटी की पर्यावरण अर्थशास्त्र की डिग्री भी है। 

विज्ञापन
Election Commissioner Gyanesh Kumar Profile IIT Kanpur civil engineering Harvard Study know all everything
ज्ञानेश कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

26वें चुनाव आयुक्त के रूप में नियुक्त किए गए ज्ञानेश कुमार 1988 बैच के केरल कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। वह मार्च 2024 से चुनाव आयुक्त के रूप में काम कर रहे थे। उन्हें पदोन्नत किया गया है। कुमार का कार्यकाल 26 जनवरी, 2029 तक रहेगा। उन्हें 37 साल से अधिक का प्रशासनिक सेवा का अनुभव है। आइये जानते हैं इनके जीवन से जुड़ी खास बातें...

विज्ञापन


ज्ञानेश कुमार ने आईआईटी कानपुर से सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री हासिल की है। उन्होंने इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड फाइनेंशियल एनालिस्ट्स ऑफ इंडिया से बिजनेस फाइनेंस की भी पढ़ाई की है। उनके पास हार्वर्ड यूनिवर्सिटी की पर्यावरण अर्थशास्त्र की डिग्री भी है। ज्ञानेश कुमार जनवरी, 2024 में सहकारिता मंत्रालय के सचिव के रूप में सेवानिवृत्त हुए थे। इसके बाद उन्हें चुनाव आयुक्त के रूप में नियुक्ति दी गई। सहकारिता मंत्रालय से पहले उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्रालय में कई दायित्वों को संभाला था। 
विज्ञापन

 

Election Commissioner Gyanesh Kumar Profile IIT Kanpur civil engineering Harvard Study know all everything
26वें चुनाव आयुक्त नियुक्त किए गए ज्ञानेश कुमार वर्तमान सीईसी राजीव कुमार की लेंगे जगह - फोटो : पीटीआई

ज्ञानेश कुमार ने इन पदों पर भी किया काम
कुमार ने केरल सरकार में एर्नाकुलम के सहायक कलेक्टर, अदूर के उप-कलेक्टर, एससी/एसटी के लिए केरल राज्य विकास निगम के प्रबंध निदेशक, कोचीन निगम के नगर आयुक्त के अलावा अन्य पदों पर काम किया है। केरल सरकार के सचिव के रूप में, कुमार ने वित्त संसाधन, फास्ट-ट्रैक परियोजनाओं और लोक निर्माण विभाग जैसे विविध विभागों को संभाला है। 

ज्ञानेश कुमार को भारत सरकार में, रक्षा मंत्रालय में संयुक्त सचिव, गृह मंत्रालय में संयुक्त सचिव और अतिरिक्त सचिव, संसदीय मामलों के मंत्रालय में सचिव और सरकारिता मंत्रालय में सचिव के रूप में काम करने का समृद्ध अनुभव है। 
 

Election Commissioner Gyanesh Kumar Profile IIT Kanpur civil engineering Harvard Study know all everything
पत्नी के साथ ज्ञानेश कुमार - फोटो : पीटीआई

संसदीय कार्य मंत्रालय में सचिव के रूप में भी काम किया
खास बात यह है कि यह दोनों मंत्रालय अमित शाह के पास हैं, जो केंद्रीय मंत्रिमंडल में पीएम नरेंद्र मोदी के बाद निर्विवाद रूप से नंबर दो माने जाते हैं। ऐसे में ज्ञानेश कुमार को शाह की निकटता हासिल थी। ज्ञानेश कुमार ने संसदीय कार्य मंत्रालय में सचिव के रूप में भी काम किया है। खास बात यह है कि कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार के दौरान वह रक्षा मंत्रालय में तैनात थे।
 

विज्ञापन

Election Commissioner Gyanesh Kumar Profile IIT Kanpur civil engineering Harvard Study know all everything
26वें चुनाव आयुक्त के रूप में नियुक्त किए गए ज्ञानेश कुमार - फोटो : पीटीआई

बिहार-केरल और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों की करेंगे देखरेख
26वें मुख्य चुनाव आयुक्त के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान, कुमार इस साल के अंत में बिहार विधानसभा चुनाव और 2026 में केरल और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों की देखरेख करेंगे। इसी तरह, वह तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों की देखरेख करेंगे, जो 2026 में होने हैं।

संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed