{"_id":"60046ee28ebc3e2e6809342e","slug":"election-commission-will-visit-the-electoral-state-of-assam-west-bengal-from-monday","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा चुनावों के मद्देनजर सोमवार से बंगाल और असम का दौरा करेगा निर्वाचन आयोग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
विधानसभा चुनावों के मद्देनजर सोमवार से बंगाल और असम का दौरा करेगा निर्वाचन आयोग
Sun, 17 Jan 2021 10:37 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 17 Jan 2021 10:37 PM IST
विज्ञापन
चुनाव आयोग (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा, चुनाव आयुक्त सुशील चंद्र और राजीव कुमार के साथ सोमवार से चुनावी राज्य असम और पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे तथा वहां आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेंगे।
विज्ञापन
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पिछले सप्ताह तय किए गए कार्यक्रम के अनुसार चुनाव अधिकारी सोमवार शाम गुवाहाटी पहुंचेंगे और 20 जनवरी की शाम कोलकाता के लिए रवाना होंगे। उप चुनाव आयुक्त सुदीप जैन पिछले सप्ताह अधिकारियों से मिलने पश्चिम बंगाल पहुंचे थे। जैन का पश्चिम बंगाल का यह दूसरा दौरा था।
विज्ञापन
निर्वाचन आयोग के एक अन्य अधिकारी स्थिति का जायजा लेने के लिए असम में थे। इन अधिकारियों ने शुक्रवार को दोनों राज्यों के अपने दौरों के बारे में निर्वाचन आयोग को अवगत कराया था।
विज्ञापन