फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Election commission will go west bengal on 23th march to check preparation of west bengal assembly election 2021

पड़ताल: 23 मार्च को बंगाल जा सकती है निर्वाचन आयोग की टीम, चुनाव की तैयारियों का लेंगे जायजा

Fri, 19 Mar 2021 03:25 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार संभव Updated Fri, 19 Mar 2021 03:25 PM IST
सार

  • भारत निर्वाचन आयोग की पूर्ण पीठ चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए 23 मार्च को पश्चिम बंगाल का दौरा कर सकती है।

विज्ञापन
Election commission will go west bengal on 23th march to check preparation of west bengal assembly election 2021
चुनाव आयोग - फोटो : PTI

विस्तार

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए भारत निर्वाचन आयोग की पूर्ण पीठ 23 मार्च को राज्य का दौरा कर सकती है। एक चुनाव अधिकारी ने गुरुवार (19 मार्च) को यह जानकारी दी। बता दें कि राज्य विधानसभा की 294 सीटों के लिए आठ चरणों में चुनाव होंगे, जिसका पहला चरण 27 मार्च को शुरू होगा और दो मई को नतीजे घोषित किए जाएंगे। 

विज्ञापन

191 उम्मीदवार पहले चरण में आजमाएंगे किस्मत

चुनाव अधिकारी के मुताबिक, भारत निर्वाचन आयोग की पूर्ण पीठ चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए 23 मार्च को पश्चिम बंगाल का दौरा कर सकती है। इसके लिए पीठ राज्य प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक करेगी। इस बैठक में उन क्षेत्रों के अधिकारी शामिल होंगे, जहां पहले चरण का मतदान होना है। बता दें कि पहले चरण में 191 उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएपीएफ की 725 कंपनियां होंगी तैनात

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव के दौरान केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की करीब 725 कंपनियां तैनात की जाएंगी। यह जानकारी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के महानिदेशक कुलदीप सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि 725 कंपनियों में से 495 कंपनियां राज्य में पहुंच चुकी हैं, जबकि बाकी कंपनियां भी जल्द पहुंच जाएंगी। उन्होंने बताया कि सीएपीएफ की एक कंपनी में करीब 72 जवान होते हैं। बता दें कि चुनावों के दौरान तैनात करने के लिए सीआरपीएफ नोडल बल है।

विज्ञापन

'खतरों का आकलन कर रहे अधिकारी'

चुनावी राज्य में खतरों के आकलन के बारे में पूछे जाने पर कुलदीप सिंह ने कहा कि इलाकों में राज्य प्राधिकारी खतरों का आकलन कर रहे हैं। वे उसी आधार पर सुरक्षा बल की तैनाती का फैसला करेंगे। पश्चिम बंगाल कैडर के 1986 बैच के आईपीएस अधिकारी ने कहा कि हमने ऐसा कोई आकलन नहीं किया है कि किस चरण का चुनाव अधिक चुनौतीपूर्ण होगा। कुलदीप सिंह को हाल ही में सवा तीन लाख से अधिक कर्मचारियों वाले बल सीआरपीएफ का प्रमुख नियुक्त किया गया। वह इस शीर्ष पद पर नियुक्त होने से पहले बल में विशेष महानिदेशक के तौर पर सेवा दे रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed