विवेक ओबेरॉय को उम्मीद, नमो बायोपिक के प्रदर्शन की इजाजत देगा चुनाव आयोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नमो बायोपिक में प्रधानमंत्री मोदी का किरदार निभाने वाले अभिनेता विवेक ओबेरॉय को उम्मीद है कि चुनाव आयोग फिल्म रिलीज की इजाजत देगा। ओबेरॉय ने बृहस्पतिवार को चुनाव आयोग के अधिकारियों से मुलाकात कर फिल्म पर उनकी प्रतिक्रिया के बाद खुशी जाहिर की। प्रेस वार्ता में ओबेरॉय ने कहा, ‘आयोग के अधिकारियों ने फिल्म देख ली है। हमारा उनसे पहला सवाल ही यही था कि उन्हें फिल्म कैसी लगी? हालांकि अधिकारियों के जबाव का खुलासा तो मैं नहीं कर सकता लेकिन उनकी प्रतिक्रिया से हम खुश हैं।’ ओबेरॉय ने कहा कि फिल्म के पीछे कोई राजनीतिक एजेंडा नहीं है।
गौरतलब है कि पहले चरण के मतदान से पहले चुनाव आयोग ने ‘पीएम नरेंद्र मोदी’ फिल्म की रिलीज पर रोक लगा दी थी, जिसे निर्माताओं ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। कोर्ट ने आयोग को फिल्म देखकर ही इसके प्रदर्शन पर फैसला लेने और 22 अप्रैल तक सीलबंद लिफाफे में रिपोर्ट सौंपने को कहा था। इसके बाद फिल्म देखने के लिए सात सदस्यीय टीम का गठन हुआ था, जिसने बुधवार को पूरी फिल्म देखी।
मातोंडकर ने कहा, मोदी पर तो कॉमेडी बननी चाहिए
कांग्रेस के टिकट पर मुंबई उत्तर से लोकसभा चुनाव लड़ रही अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर का कहना है, ‘मोदी के जीवन पर बनी बायोपिक एक मजाक है। जो प्रधानमंत्री 56 इंच की छाती होने का दावा करते हैं, वे बुरी तरह विफल रहे हैं। यह फिल्म भारतीय लोकतंत्र, गरीबी और विविधता का मजाक है।’ साथ ही उन्होंने कहा कि मोदी और उनके अधूरे वादों पर तो एक कॉमेडी फिल्म बननी चाहिए।