फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Election Commission Virtual International Visitor Program world will see the electoral system of india

निर्वाचन आयोग: वर्चुअल इंटरनेशनल विजिटर प्रोग्राम सोमवार को, सबसे बड़े लोकतंत्र की चुनावी व्यवस्था को देखेगी दुनिया

Sun, 06 Mar 2022 09:10 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 06 Mar 2022 09:10 PM IST
सार

दुनियाभर के 26 से अधिक देशों के 135 से अधिक प्रतिनिधि और अन्य अधिकारी इस कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं। इन देशों में ऑस्ट्रेलिया, बहामास, भूटान, क्रोएशिया, इथियोपिया, फिजी, जॉर्जिया, गिनी, गुयाना, केन्या, लाइबेरिया, मालदीव, मॉरीशस, माल्दोवा, मंगोलिया, म्यांमार, फिलीपीन, रोमानिया व अन्य शामिल हैं।  

विज्ञापन
Election Commission Virtual International Visitor Program world will see the electoral system of india
चुनाव आयोग - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में आखिरी चरण के मतदान के दिन सात मार्च को निर्वाचन आयोग विदेशी चुनाव प्रबंधन निकायों के लिए वर्चुअल माध्यम से इंटरनेशनल विजिटर प्रोग्राम (आईईवीपी) का आयोजन करेगा। निर्वाचन आयोग की ओर से जारी बयान में यह जानकारी दी गई।

विज्ञापन


बयान के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय पहुंच और चुनाव प्रबंधन निकायों को दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की चुनावी व्यवस्था और प्रक्रिया से परिचित करवाने की पहल के तहत यह आयोजन एक अहम घटक है। बयान में कहा गया कि आईईवीपी-2022 निर्वाचन आयोग को चुनाव प्रक्रिया से जुड़ी बेहतरीन परिपाटियों और अनुभवों को साझा करने का भी अवसर प्रदान करेगा। 
विज्ञापन


इसके मुताबिक, निर्वाचन आयोग के पास यह भी साझा करने का अवसर होगा कि उसने कोविड-19 प्रोटोकॉल का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए किस तरह के कदम उठाए। गोवा, मणिपुर, पंजाब, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में चल रहे विधानसभा चुनाव में कुल 18.34 करोड़ मतदाता हैं। गोवा, उत्तराखंड, पंजाब और मणिपुर में मतदान खत्म हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुनिया के 26 देशों से 135 से अधिक प्रतिनिधि होंगे शामिल
दुनियाभर के 26 से अधिक देशों के 135 से अधिक प्रतिनिधि और अन्य अधिकारी इस कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं। इन देशों में ऑस्ट्रेलिया, बहामास, भूटान, क्रोएशिया, इथियोपिया, फिजी, जॉर्जिया, गिनी, गुयाना, केन्या, लाइबेरिया, मालदीव, मॉरीशस, माल्दोवा, मंगोलिया, म्यांमार, फिलीपीन, रोमानिया व अन्य शामिल हैं।  


चार अंतरराष्ट्रीय संगठन भी कार्यक्रम ले रहे भाग
इस कार्यक्रम में चार अंतरराष्ट्रीय संगठन हिस्सा ले रहे हैं जिसमें अंतरराष्ट्रीय आइडिया, अंतरराष्ट्रीय चुनाव प्रणाली संघ (आईएफईएस) और विश्व चुनाव निकाय संघ (ए-वेब) शामिल हैं। बयान में कहा गया कि 20 देशों के भारत में स्थित राजदूतों, उच्चायुक्तों व अन्य को भी आमंत्रित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed