फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Election Commission sought response from Rahul on Smriti Irani complaint against him for his remark

रेप इन इंडिया: स्मृति ईरानी की शिकायत पर चुनाव आयोग ने मांगा जवाब

Mon, 16 Dec 2019 09:33 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Mon, 16 Dec 2019 09:33 AM IST
विज्ञापन
Election Commission sought response from Rahul on Smriti Irani complaint against him for his remark
राहुल गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

झारखंड में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के ‘रेप इन इंडिया’ बयान पर संज्ञान लेते हुए चुनाव आयोग ने राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) से मामले की रिपोर्ट मांगी है।

विज्ञापन


आयोग के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि इस मामले की शिकायत मिलने पर आयोग ने राज्य के सीईओ से गांधी के विवादित बयान के बारे में घटनाओं की सिलसिलेवार जानकारी मांगी है। अधिकारी ने बताया कि इसमें सीईओ को बताना होगा कि राहुल गांधी ने कब, कहां और किस संदर्भ में उक्त बयान दिया था।
विज्ञापन


आयोग ने शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की अगुवाई वाले भाजपा महिला सांसदों के प्रतिनिधिमंडल द्वारा की गई शिकायत पर संज्ञान लेते हुए यह कार्रवाई की है। भाजपा सांसदों ने राहुल गांधी द्वारा झारखंड में चुनाव प्रचार के दौरान एक रैली में भारत को ‘रेप इन इंडिया’ कहे जाने की शिकायत कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की थी। आयोग के अधिकारी ने बताया कि शिकायत में उल्लिखित घटना की तथ्यात्मक रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल के रेप इन इंडिया बयान को लेकर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने चुनाव आयोग के पास शिकायत की। जिसपर आयोग ने झारखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी से जवाब मांगा है। राहुल ने झारखंड के गोड्डा में 12 दिसंबर को यह बयान दिया था।


राहुल गांधी के खिलाफ राजद्रोह की शिकायत
वहीं राहुल गांधी के खिलाफ एक स्थानीय भाजपा नेता मुकेश राजावत ने शुक्रवार को जिला अदालत में राजद्रोह की शिकायत दर्ज कराई है। सिसोदिया ने बताया कि इस शिकायत में गांधी के रेप इन इंडिया वाली टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताते हुए उनके खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 124-ए (राजद्रोह) और अन्य सम्बद्ध धाराओं में मुकदमा चलाये जाने की अपील की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed