फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Election Commission postponed elections to the Legislative Council on nine seats in Andhra Pradesh, Telangana

कोरोना : चुनाव आयोग ने आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में नौ सीटों पर विधान परिषद का चुनाव टाला

Thu, 13 May 2021 07:03 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश साहू Updated Thu, 13 May 2021 07:03 PM IST
सार

आयोग ने कहा कि चुनावी नियमों के अनुसार, विधान परिषद सदस्यों का छह साल का कार्यकाल समाप्त होने से पहले ही चुनाव कराकर उनकी सीटें भरना आवश्यक होता है।

विज्ञापन
Election Commission postponed elections to the Legislative Council on nine seats in Andhra Pradesh, Telangana
चुनाव आयोग - फोटो : social media

विस्तार

चुनाव आयोग ने कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर के मद्देनजर आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में विधान परिषद की नौ सीटों पर होने वाले चुनाव को बृहस्पतिवार को टाल दिया। आयोग की ओर से जारी बयान के अनुसार आंध्र प्रदेश विधान परिषद के तीन सदस्यों और तेलंगाना विधान परिषद के छह सदस्यों का कार्यकाल क्रमश: 31 मई और तीन जून को समाप्त हो रहा है।

विज्ञापन


इन सभी का निर्वाचन विधानसभा सदस्यों (विधायकों) द्वारा किया जाना है। आयोग ने कहा कि चुनावी नियमों के अनुसार, विधान परिषद सदस्यों का छह साल का कार्यकाल समाप्त होने से पहले ही चुनाव कराकर उनकी सीटें भरना आवश्यक होता है।
विज्ञापन


बयान के अनुसार आयोग ने आज (बृहस्पतिवार को) मामले की समीक्षा की और तय किया है कि देश में कोविड-19 की दूसरी लहर के मद्देनजर आंध्र प्रदेश और तेलंगाना विधान परिषद का द्विवार्षिक चुनाव कराना उस समय तक उचित नहीं होगा जब तक स्थिति सुधर ना जाए और चुनाव कराने योग्य ना हो जाए। निर्वाचन आयोग ने कहा कि वह सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए इस मुद्दे पर 'भविष्य में सही समय' पर निर्णय लेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed