{"_id":"607ac2ab8ebc3e58fc5ff4d9","slug":"election-commission-postponed-election-to-jangipur-assembly-seat","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगाल का रण : निर्वाचन आयोग ने जांगीपुर विधानसभा सीट पर किया चुनाव स्थगित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बंगाल का रण : निर्वाचन आयोग ने जांगीपुर विधानसभा सीट पर किया चुनाव स्थगित
Sat, 17 Apr 2021 04:42 PM IST
संजीव कुमार झा
पीटीआई, कोलकाता
पीटीआई, कोलकाता
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 17 Apr 2021 04:42 PM IST
सार
- आरएसपी के उम्मीदवार के निधन के बाद शनिवार को जांगीपुर विधानसभा सीट पर चुनाव स्थगित कर दिया
- उम्मीदवार प्रदीप कुमार नंदी चार दिन पहले कोरोना संक्रमित पाए गए थे
विज्ञापन
चुनाव आयोग
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
निर्वाचन आयोग (ईसी) ने पश्चिम बंगाल में रिवोल्युशनरी सोशलिस्ट पार्टी (आरएसपी) के उम्मीदवार के निधन के बाद शनिवार को जांगीपुर विधानसभा सीट पर चुनाव स्थगित कर दिया। बता दें कि जन प्रतिनिधित्व कानून के प्रावधानों के तहत किसी भी मान्यता प्राप्त दल के प्रत्याशी के निधन की स्थिति में चुनाव स्थगित कर दिया जाता है ताकि वह दल नया प्रत्याशी तय कर सके।नए उम्मीदवार को नामांकन दाखिल करने का मौका मिलता है।उसके नामांकन पत्रों की जांच की जाती है और उसे नाम वापस लेने का भी अवसर मिलता है।
विज्ञापन
आयोग के प्रवक्ता ने कहा कि मुर्शिदाबाद में 58 जांगीपुर विधानसभा क्षेत्र में 26 अप्रैल को होने वाला मतदान आरएसपी उम्मीदवार के निधन के कारण स्थगित कर दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि निर्वाचन आयोग आने वाले दिनों में इस सीट के लिए नया मतदान कार्यक्रम घोषित करेगा। आरएसपी उम्मीदवार प्रदीप कुमार नंदी का शुक्रवार को ब्रह्मपुर के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह चार दिन पहले कोविड-19 से संक्रमित पाये गये थे। वह 73 साल के थे। नंदी वर्तमान पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मुर्शिदाबाद जिले की जांगीपुर विधानसभा क्षेत्र से आरएसपी के प्रत्याशी थे।
विज्ञापन