फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Election Commission Political parties do not use posters of soldiers and military video

सैनिकों के पोस्टर और सेना के वीडियों से बाज आए राजनीतिक दल: चुनाव आयोग

Wed, 20 Mar 2019 02:30 AM IST
Avdhesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Avdhesh Kumar Updated Wed, 20 Mar 2019 02:30 AM IST
विज्ञापन
Election Commission Political parties do not use posters of soldiers and military video
भारत निर्वाचन आयोग
मुख्य चुनाव आयोग ने राजनीतिक दलों को एक फिर चेताया है कि सेना और उससे जुड़े वीडियों का इस्तेमाल न करे। इस एडवाइजरी में आयोग ने कहा है एक बार सलाह देने के बावजूद वह एक बार फिर से सभी राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों को  सलाह दे रहे हैं कि उन्हें सैन्य बलों के पोस्टर और उनके वीडियों का प्रयोग चुनावी प्रचार प्रसार में न करे। आयोग ने स्पष्ट शब्दों में कहा है उन्हें सेना और उससे जुड़ी कैसे भी घटनाक्रम को अपने प्रचार में इस्तेमाल करने में ऐतिहात बरतना चाहिए। इससे पहले नौ मार्च को आयोग ने इस संबंध में एडवायजरी जारी किया था। 
विज्ञापन


आयोग की इस कार्रवाई  को टीएमसी की शिकायत पर की गई कार्रवाई बताया जा रहा है। मंगलवार को देर शाम   तृणमूल  कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल ने चुनाव आयोग से पश्चिम बंगाल से भाजपा के उम्मीदवार बाबुल सुप्रीयों के चुनावी गाने  खिलाफ शिकायत दर्ज करायी थी। टीएमसी का आरोप है कि  बाबुल ने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया है।  टीएमसी ने  बाबुल के चुनावी गाने के खिलाफ  उन पर प्राथमिकी भी दर्ज करायी है। 
विज्ञापन


तृणमूल कांग्रेस का एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल दिल्ली स्थित भारत निर्वाचन आयोग पहुंचा था। इस प्रतिनिधिमंडल में डेरेक ओ ब्रायन, टीएमसी के राज्यसभा में संसदीय दल के नेता आरएस सुखेंदु शेखर, और डॉ चंदन मित्रा शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed