फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Election Commission Orders Special Drive to Enrol Left-Out and New Voters After SIR

एसआईआर में नाम नहीं तो क्या करें?: छूटे मतदाताओं को जोड़ने के लिए विशेष अभियान, 20 राज्यों को आयोग का निर्देश

Fri, 02 Oct 2026 11:27 AM IST
शिवम गर्ग पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: शिवम गर्ग Updated Fri, 02 Oct 2026 11:27 AM IST
सार

एसआईआर प्रक्रिया पूरी कर चुके राज्यों में चुनाव आयोग अब छूटे और नए मतदाताओं को जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाएगा। बीएलओ घर-घर जाकर सत्यापन करेंगे और फॉर्म-6 भी जमा कराएंगे। कितने नाम दोबारा जुड़ेंगे? नए वोटरों को कैसे जोड़ा जाएगा? आइए, जानते हैं...

विज्ञापन
Election Commission Orders Special Drive to Enrol Left-Out and New Voters After SIR
एसआईआर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

चुनाव आयोग ने उन राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में छूटे हुए पात्र मतदाताओं और नए मतदाताओं को मतदाता सूची में शामिल करने के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया है, जहां विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। आयोग ने कहा है कि कोई भी पात्र नागरिक केवल एसआईआर के दौरान सूची में नाम शामिल नहीं होने के कारण मतदान के अधिकार से वंचित नहीं होना चाहिए।

विज्ञापन


आयोग के निर्देश राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों के साथ हुई वीडियो कॉन्फ्रेंस के बाद दिए गए। चुनाव आयोग ने दोहराया कि मतदाता पंजीकरण एक लगातार चलने वाली प्रक्रिया है। ऐसे में एसआईआर पूरा होने के बाद भी पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में जोड़े जा सकते हैं।
विज्ञापन


पुराने और नए वोटरों की होगी पहचान
विशेष अभियान के तहत बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) मौजूदा मतदाता सूची की तुलना एसआईआर से पहले की सूची से करेंगे। इसका मकसद उन मतदाताओं की पहचान करना है, जिनके नाम पहले सूची में थे लेकिन अंतिम सूची में नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहचान किए गए लोगों के घर जाकर बीएलओ सत्यापन करेंगे। अधिकारियों को हर सप्ताह करीब 20 से 25 मतदाताओं का सत्यापन करने का लक्ष्य दिया गया है। अभियान को करीब एक महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

मौके पर ही लिया जाएगा फॉर्म-6
बीएलओ नए पात्र मतदाताओं और छूटे हुए वास्तविक मतदाताओं से मौके पर ही फॉर्म-6 भरवाएंगे। एसआईआर पूरी हो चुके राज्यों में नए मतदाताओं के लिए फॉर्म-6 से जुड़ी अतिरिक्त एसआईआर घोषणा को हटाया जा चुका है। आयोग के मुताबिक, पारदर्शिता बनाए रखने के लिए तैयार की गई सूचियां मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंटों के साथ भी साझा की जाएंगी।


विपक्ष ने लगाए थे गंभीर आरोप
एसआईआर प्रक्रिया को लेकर विपक्षी दल चुनाव आयोग पर सवाल उठाते रहे हैं। उनका आरोप है कि इस प्रक्रिया के दौरान बड़ी संख्या में पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची से हटाए गए। आयोग और उसके राज्य अधिकारियों की ओर से साझा आंकड़ों के अनुसार, नौ राज्यों और तीन केंद्रशासित प्रदेशों की संयुक्त मतदाता सूची में एसआईआर के बाद करीब 10.2 फीसदी की कमी आई है। इनमें 60 लाख से अधिक मृत मतदाताओं के नाम हटाए जाने की बात भी सामने आई है। हालांकि, चुनाव आयोग ने एसआईआर से जुड़े फैसलों में किसी मतभेद की बात से इनकार किया है और कहा है कि सभी फैसले सर्वसम्मति से लिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed