फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Election Commission of India to hold a press conference at 3 PM August 17

EC: चुनाव आयोग कल दोपहर 3 बजे करेगा प्रेस कॉन्फ्रेंस, SIR से जुड़े सवालों का दे सकता है जवाब

Sat, 16 Aug 2025 04:06 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Sat, 16 Aug 2025 04:06 PM IST
सार

Election Commission: निर्वाचन आयोग (ईसीआई)  7 अगस्त को दोपहर 3 बजे नई दिल्ली के राष्ट्रीय मीडिया केंद्र में एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करेगा।

विज्ञापन
Election Commission of India to hold a press conference at 3 PM August 17
चुनाव आयोग - फोटो : PTI

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा लगाए गए ‘वोट चोरी’ के आरोपों और बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर विपक्षी दलों के लगातार विरोध के बीच निर्वाचन आयोग (ईसी) रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा।   प्रेस कॉन्फ्रेंस  का विषय अभी तक स्पष्ट नहीं किया गया है, लेकिन अधिकारियों ने कहा है कि यह निर्वाचन आयोग पर लगे आरोपों से संबंधित है।

विज्ञापन


चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के अलावा किसी अन्य मुद्दे पर चुनाव आयोग द्वारा औपचारिक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करना असामान्य है। राहुल गांधी बार-बार चुनाव आयोग पर मतदाता डेटा में हेरफेर करने का आरोप लगाते रहे हैं। उन्होंने दावा किया है कि महाराष्ट्र, कर्नाटक और हरियाणा में "वोट चोरी" हुई है।
विज्ञापन

आयोग ने कांग्रेस नेता से उन लोगों के नाम प्रस्तुत करने को कहा है, जिनके बारे में उनका दावा है कि उन्हें मतदाता सूची में गलत तरीके से जोड़ा गया या हटाया गया है, साथ ही एक हस्ताक्षरित घोषणापत्र भी प्रस्तुत करने को कहा है। निर्वाचन आयोग ने तो यहां तक कह दिया है कि अगर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष अपने आरोपों के समर्थन में कोई हलफनामा देने में विफल रहते हैं, तो उन्हें माफी मांगनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिहार में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कराने के निर्वाचन आयोग के कदम को लेकर भी विपक्षी दल सवाल उठ रहे हैं। विपक्षी दलों का दावा है कि इस कदम से करोड़ों पात्र नागरिक कागजों के अभाव में मताधिकार से वंचित हो जाएंगे। सुप्रीम कोर्ट ने भी निर्वाचन आयोग से बिहार में मतदाता सूची में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए मतदाता सूची से हटाए गए 65 लाख नामों का विवरण, उन्हें शामिल न करने के कारणों सहित, प्रकाशित करने को कहा है।

बता दें कि इससे पहले सात अगस्त को राहुल गांधी ने दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव आयोग पर वोट चोरी के कथित आरोप लगाए थे। राहुल गांधी ने कर्नाटक सेंट्रल की एक विधानसभा सीट महादेव पुरा में एक लाख फर्जी वोटर होने का दावा किया था। उन्होंने मतदाता सूची में डुप्लीकेट वोटर, फर्जी पते, और एक ही पते पर सैकड़ों वोटरों के नाम होने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। राहुल ने यह भी कहा कि अगर यह धांधली न हुई होती, तो कांग्रेस कर्नाटक में 16 लोकसभा सीटें जीत सकती थी, लेकिन उसे केवल 9 सीटें मिलीं। जिसके बाद चुनाव आयोग ने राहुल गांधी से शपथपत्र के साथ शिकायत दर्ज कराने के लिए कहा था। 

कल से बिहार में राहुल गांधी की यात्रा
चुनाव आयोग की यह प्रेस कॉन्फ्रेंस ऐसे समय हो रही है, कल से कांग्रेस और राजद बिहार में वोट अधिकार यात्रा शुरू करने वाले हैं। 6 दिन तक चलने वाली 1,300 किलोमीटर की यह यात्रा बिहार के करीब 25 जिलों से गुजरेगी। इस यात्रा में इंडिया गठबंधन के सभी दल के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता इसमें शामिल होंगे। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी इस यात्रा में शामिल होंगे। 

ये भी पढ़ें: Congress: एनसीईआरटी के नए मॉड्यूल पर कांग्रेस हमलावर, कहा- वे भारत-पाकिस्तान विभाजन के बारे में कुछ नहीं

राहुल ने वीडियो जारी कर साधा निशाना
शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने वोट चोरी को लेकर एक बार फिर चुनाव आयोग को घेरा है। राहुल गांधी ने लापता वोट लिखकर एक बॉलीवुड फिल्म का वीडियो साझा किया। उन्होंने लिखा कि चोरी चोरी, चुपके चुपके अब और नहीं, जनता जाग गई है। कांग्रेस ने भी एक वीडियो जारी करते हुए एक्स पर लिखा कि आपके वोट की चोरी, अधिकारों की चोरी है। आइये हम सब मिलकर वोट चोरी के खिलाफ आवाज उठाएं और अपने अधिकारों को बचाएं।

राहुल गांधी की ओर से जारी किए गए वीडियो में एक व्यक्ति पुलिस थाने में यह कहते हुए दिखाई दे रहा है कि उसका वोट चुरा लिया गया है। वह अधिकारियों से कहता है कि लाखों वोट चुराए जा रहे हैं। इससे पुलिसकर्मी यह सोच में पड़ जाते हैं कि क्या उनका वोट भी चुराया गया है। एक मिनट लंबे वीडियो का शीर्षक 'लापता वोट' है। इसे हाल ही में आई एक फिल्म के शीर्षक से लिया गया है।

कांग्रेस ने भी जारी किया वीडियो
कांग्रेस ने बुधवार को भी एक वीडियो जारी किया। इसमें दिखाया गया कि कैसे फर्ज़ी वोट डाले जा रहे हैं। वीडियो में एक परिवार को मतदान केंद्र में प्रवेश करते हुए दिखाया गया है, जिसमें दो व्यक्ति उन्हें बता रहे हैं कि उनके वोट पहले ही डाले जा चुके हैं, और अंत में दोनों व्यक्ति फर्जी वोट डालते हैं, तथा मेज पर बैठे एक अधिकारी को अंगूठा दिखाते हैं, जिसकी मेज पर चुनाव चोरी आयोग की डिस्प्ले प्लेट लगी है।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed