फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   election commission of india press conference today live on up uttarakhand punjab goa manipur states election dates news updates in hindi

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव: थोड़ी देर में चुनाव आयोग की प्रेस कांफ्रेंस, पांच राज्यों में होने वाले चुनाव पर हो सकता है अहम एलान

Thu, 30 Dec 2021 11:32 AM IST
जयदेव सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जयदेव सिंह Updated Thu, 30 Dec 2021 11:32 AM IST
सार

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच चुनाव टलेंगे या निश्चित समय पर होंगे इसके बारे में आज घोषणा हो सकती है। कोरोना के नए वैरिएंट को देखते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट ने चुनाव आयोग को सलाह दी थी कि आगामी यूपी चुनाव टाल दिए जाएं और चुनावी रैलियों पर बैन लगे। 

विज्ञापन
election commission of india press conference today live on up uttarakhand punjab goa manipur states election dates news updates in hindi
मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा - फोटो : ANI

विस्तार

चुनाव आयोग आज दोपहर 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकता है। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में 2022 के शुरू में होने वाले पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव को लेकर अहम ऐलान हो सकता है।  कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच चुनाव टलेंगे या निश्चित समय पर होंगे इसके बारे में आज घोषणा हो सकती है। कोरोना के नए वैरिएंट को देखते हुए बीते गुरुवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने चुनाव आयोग को सलाह दी थी कि आगामी यूपी चुनाव टाल दिए जाएं और चुनावी रैलियों पर बैन लगे। इसके बाद चुनाव आयोग ने हालात का जायजा लेने के बाद कुछ फैसला लेने की बात कही थी। 

विज्ञापन

हाइकोर्ट की अपील के बाद चुनाव आयोग की टीम ने उत्तर प्रदेश का दौरा किया था। दौरे के दौरान आयोग की टीम ने सभी पक्षों के बात करके उनकी राय जानी थी। हालांकि, चुनाव टलने की संभावना बहुत कम ही है। चुनाव आयोग सख्त गाइडलाइन के साथ मतदान की तारीखों का ऐलान कर सकता है। रैलियों पर रोक संभव है। इनके स्थान पर डिजिटल रैलियों की अनुमति दी जा सकती है। यूपी और पंजाब जैसे बड़े राज्यों में मतदान के चरणों की संख्या बढ़ाई जा सकती है। मतदान केंद्रों की संख्या बढ़ाई जा सकती है, ताकि भीड़ न जुटे। मतदान केंद्रों पर कोरोना गाइडलाइन का पालन सख्ती से किया जाएगा।

विज्ञापन

पिछली बार इन राज्यों में चुनाव का ऐलान 4 जनवरी 2017 को हुआ था। तब उत्तर प्रदेश में 7 चरण में 11 फरवरी से आठ मार्च के बीच वोट डाले गए थे। गोवा और पंजाब में एक चरण में चार फरवरी को और उत्तराखंड में 15 फरवरी को वोट डाले गए थे। वहीं, मणिपुर में दो चरण में चार मार्च और आठ मार्च को चुनाव हुए थे। सभी राज्यों में वोटों की गिनती 11 मार्च 2017 को हुई थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
 

उत्तर प्रदेश: 2017 के नतीजे

 

कुल सीटें: 403 बहुमत: 202

पार्टी

सीट

वोट %

भाजपा

312

40

सपा

47

22

बसपा

19

22.4

कांग्रेस

7

6.3

अन्य

18

9.3

 

पंजाब: 2017 के नतीजे

कुल सीटें: 117 बहुमत: 59

 

पार्टी

सीट

वोट %

कांग्रेस

77

38.8

आप

20

23.9

अकाली दल

15

25.4

भाजपा

3

5.4

अन्य

2

6.5



 

उत्तराखंड: 2017 के नतीजे

 

कुल सीटें: 70 बहुमत: 36

 

पार्टी

सीट

वोट %

भाजपा

57

47

कांग्रेस

11

33.8

निर्दलीय

2

10.1

अन्य

0

9.1

 

गोवा: 2017 के नतीजे

कुल सीटें: 40 बहुमत: 21

 

पार्टी

सीट

वोट %

कांग्रेस

17

28.7

भाजपा

13

32.9

निर्दलीय

3

11.3

अन्य

7

27.1

 

मणिपुर: 2017 के नतीजे

कुल सीटें: 60 बहुमत: 31

 

पार्टी

सीट

वोट %

कांग्रेस

28

35.3

भाजपा

21

36.5

तृणमूल

1

1.4

अन्य

10

26.8




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed