{"_id":"5c9556b5bdec221448559253","slug":"election-commission-launches-new-emoji-for-elections-2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव आयोग ने चुनावों के लिए ट्विटर पर जारी किया नया इमोजी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
चुनाव आयोग ने चुनावों के लिए ट्विटर पर जारी किया नया इमोजी
Sat, 23 Mar 2019 03:12 AM IST
संदीप भट्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संदीप भट्ट
Updated Sat, 23 Mar 2019 03:12 AM IST
विज्ञापन
Election Emoji
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने आगामी आम चुनावों के लिए ट्विटर पर शुक्रवार को एक नया इमोजी लांच किया। इसका मकसद चुनाव से जुड़ी बातचीत में अच्छे संवाद और हिस्सेदारी को प्रोत्साहित करना है। साथ ही ज्यादा से ज्यादा लोगों को वोट डालने के लिए जागरूक करना भी है।
विज्ञापन
चुनाव आयोग ने एक प्रक्रियाबद्ध मतदाता शिक्षा और चुनावी हिस्सेदारी (स्वीप) कार्यक्रम शुरू किया है। यह नागरिकों को उनके चुनावी अधिकारों, जिम्मेदारियों और प्रक्रिया के बारे में उनकी जागरूकता को बढ़ाने के लिए चलाया जाने वाला एक प्रचार अभियान है। ट्विटर इंडिया चुनाव आयोग के ‘स्वीप’ का अपने मंच पर स्वागत करता है।
विज्ञापन
ट्विटर इंडिया पब्लिक पॉलिसी एंड गवर्नमेंट डायरेक्टर महिमा कौल ने कहा, ‘भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है और लोकसभा चुनाव में ट्विटर के लिए ये मुख्य फोकस होगा। ट्विटर चुनाव से जुड़ी चर्चाओं को आगे रखने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन