{"_id":"573913604f1c1b654eac6f27","slug":"election-commission-issued-notice-to-dmk-s-campaign-on-social-media","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया पर प्रचार के लिए डीएमके को नोटिस","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सोशल मीडिया पर प्रचार के लिए डीएमके को नोटिस
बीबीसी/ चेन्नई
Updated Mon, 16 May 2016 05:55 AM IST
विज्ञापन
डीएमके प्रमुख एम करुणानिधि
- फोटो : Getty
चेन्नई में चुनाव आयोग ने डीएमके को सोशल मीडिया पर राजनीतिक प्रचार बंद करने को कहा है। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक चुनाव आयोग ने पार्टी अध्यक्ष एम करुणानिधि से पूछा है कि चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए क्यों न उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को मतदान होना है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जे जयललिता की एआईएडीमके पार्टी की आईटी शाखा ने चुनाव आयोग से इस संबंध में शिकायत की थी। तमिलनाडु के मुख्य चुनाव अधिकारी राजेश लाखोनी ने करुणानिधि को पत्र लिखकर कहा है कि इलेक्ट्रॉनिक माध्यम में किसी भी तरह के राजनीतिक विज्ञापन मतदान के 48 घंटे पहले बंद हो जाने चाहिए।
विज्ञापन
एआईएडीएमके की आईटी शाखा के स्वामीनाथन ने कहा कि ये पहली बार नहीं है जब डीएमके ने चुनाव आयोग के नियमों की अनदेखी की है। शनिवार को चुनाव आयोग ने मुख्यमंत्री जे जयललिता और करुणानिधि को चनावी घोषणापत्र में किए गए वायदों पर सवाल उठात हुए आचार संहिता के उल्लंघन के लिए नोटिस जारी किया था।
विज्ञापन