फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   election commission issued advisory to parties says not to use derogatory words for persons with disability

EC: दिव्यांगों के लिए अपमानजनक शब्दों का प्रयोग न करें राजनीतिक दल, चुनाव आयोग ने जारी की एडवायजरी

Thu, 21 Dec 2023 01:04 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 21 Dec 2023 01:04 PM IST
सार

एडवाइजरी में चेतावनी दी गई है कि दिव्यांगजनों के अपमान से जुड़ी भाषा, शब्दावली, संदर्भ, उपहास या किसी भी अपमानजनक संदर्भ का इस्तेमाल करने पर दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम, 2016 की धारा 92 के प्रावधान के तहत कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
election commission issued advisory to parties says not to use derogatory words for persons with disability
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

 निर्वाचन आयोग (ईसी) ने राजनीतिक दलों से भाषणों में दिव्यांगजनों के बारे में अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल नहीं करने की हिदायत दी है। आयोग ने एडवाइजरी जारी कर राजनीतिक दलों ओर उनके उम्मीदवारों से गूंगा, मंदबुद्धि अंधा-काना, बहरा, लंगड़ा, लूला और अपाहिज जैसे शब्दों के इस्तेमाल से बचने को कहा हैं।
विज्ञापन


बुधवार को पार्टियों के लिए जारी एक एडवाइजरी में, आयोग ने कहा कि लोकतंत्र की नींव चुनावी प्रक्रिया में सभी समुदायों के प्रतिनिधित्व में निहित है। आयोग को दिव्यांगों के बारे में राजनीतिक चर्चा के दौरान अपमानजनक या आक्रामक भाषा के उपयोग के बारे में अवगत कराया गया है। राजनीतिक दलों के सदस्यों और उम्मीदवारों की ओर से भाषणों और सोशल मीडिया पोस्ट में ऐसे शब्दों का इस्तेमाल दिव्यांगों के लिए अपमान के तौर पर लिया जा सकता है। आयोग ने कहा कि राजनीतिक दलों को दिव्यांगजनों के अपमान से जुड़ी भाषा से बचने के लिए अपनी प्रचार सामग्री की आंतरिक समीक्षा करनी होगी।
विज्ञापन


एडवाइजरी के मुुताबिक, अपमानजनक भाषा के इस्तेमाल से बचना जरूरी है। राजनीतिक विमर्श में दिव्यांगों को न्याय और सम्मान देना होगा। राजनीतिक दलों को अपने लेखन या राजनीतिक अभियान में किसी भी सार्वजनिक भाषण के दौरान मानवीय अक्षमता के संदर्भ में दिव्यांगता से संबंधित शब्दों का उपयोग नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडवाइजरी में चेतावनी दी गई है कि दिव्यांगजनों के अपमान से जुड़ी भाषा, शब्दावली, संदर्भ, उपहास या किसी भी अपमानजनक संदर्भ का इस्तेमाल करने पर दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम, 2016 की धारा 92 के प्रावधान के तहत कार्रवाई की जाएगी। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार विभिन्न मंचों पर इस बात पर जोर देते रहे हैं कि दिव्यांगजन वास्तव में हमसे अधिक सक्षम हैं। उनके पास हमसे भी बेहतर क्षमताएं हैं, इसलिए उन्हें सिर्फ सहानुभूति ही नहीं, हर स्तर पर समानता और पहुंच की जरूरत है।

दलों को अपनी वेबसाइट पर करनी होगी घोषणा
चुनाव आयोग की एडवाइजरी के मुताबिक, सभी राजनीतिक दलों को अपनी वेबसाइट पर घोषित करना होगा कि वे दिव्यांगता, लिंग संवेदनशील भाषा और शिष्टाचार का उपयोग करेंगे। साथ ही अंतर्निहित मानवीय समानता, गरिमा और स्वायत्तता का सम्मान करेंगे।


शिकायतों के लिए नोडल अधिकारी की नियुक्ति
आयोग ने दलों को सलाह दी है कि राजनीतिक प्रक्रिया के सभी स्तरों पर पार्टी कार्यकर्ताओं को दिव्यांगता के प्रति संवेदनशीलता से जुड़ा प्रशिक्षण दिया जाए। साथ ही भाषा के उपयोग से संबंधित दिव्यांगों की शिकायतों को सुनने के लिए नोडल प्राधिकारी की नियुक्त की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed