फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Election Commission grants NCP's clock symbol to Ajit Pawar faction, tells Sharad Pawar to claim new name

Maharashtra: शरद पवार गुट को नया नाम-निशान चुनने के लिए तीन बजे तक का समय, चुनाव आयोग से मिली है छूट

Wed, 07 Feb 2024 01:32 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: काव्या मिश्रा Updated Wed, 07 Feb 2024 01:32 PM IST
सार

मुंबई में एनसीपी कार्यालय के बाहर पोस्टर लगाए गए है, जिसमें शरद पवार, सुप्रिया सुले और रोहित पवार नजर आ रहे हैं। इस पोस्टर पर लिखा है- जीत तो आज भी हमारी हुई है, चिह्न तुम्हारा, बाप हमारा।

विज्ञापन
Election Commission grants NCP's clock symbol to Ajit Pawar faction, tells Sharad Pawar to claim new name
एनसीपी कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर - फोटो : एएनआई वीडियो ग्रैब

विस्तार

चुनाव आयोग ने अजित पवार वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को ही असली एनसीपी करार दिया है। आयोग के इस फैसले के बाद महाराष्ट्र में शरद पवार के गुट ने फैसले पर नाराजगी जताई है। बताया गया है कि विपक्ष इस मुद्दे पर जल्द ही सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटा सकता है। इस बीच, आयोग ने आगामी राज्यसभा चुनाव के मद्देनजर शरद पवार को राहत दी है। वहीं, मुंबई में एनसीपी कार्यालय के बाहर शरद पवार के बड़े-बड़े पोस्टर लगे दिखाई दिए।

विज्ञापन


आज तीन बजे तक का समय
दरअसल, आयोग ने शरद पवार के नेतृत्व वाले गुट को अपने राजनीतिक दल के लिए एक नाम का दावा करने और तीन प्राथमिकताएं प्रदान करने के लिए आज तीन बजे तक का समय दिया। बता दें, अजित पवार पिछले साल जुलाई में एनसीपी के अधिकांश विधायकों के साथ महाराष्ट्र सरकार में शामिल हो गए थे और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली भाजपा-शिवसेना सरकार का समर्थन किया था।
विज्ञापन


कार्यालय के बाहर पोस्टर
दूसरी ओर, मुंबई में एनसीपी कार्यालय के बाहर पोस्टर लगाए गए है, जिसमें शरद पवार, सुप्रिया सुले और रोहित पवार नजर आ रहे हैं। इस पोस्टर पर लिखा है- जीत तो आज भी हमारी हुई है, चिह्न तुम्हारा, बाप हमारा।
विज्ञापन
विज्ञापन



यह है मामला
गौरतलब है कि छह महीने से अधिक समय तक चली 10 से ज्यादा सुनवाई के बाद चुनाव आयोग ने एनसीपी में विवाद का निपटारा किया और अजित पवार के नेतृत्व वाले गुट के पक्ष में फैसला सुनाया था। अब एनसीपी का नाम और चुनाव चिह्न 'घड़ी' अजित पवार के पास रहेगा। इस फैसले पर शरद पवार के धड़े ने नाराजगी जताई थी। वहीं, महाविकास अघाड़ी में उनकी साथी रही उद्धव शिवसेना और कांग्रेस ने भी चुनाव आयोग के फैसले का विरोध किया था और कोर्ट जाने की बात कही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed