फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   election commission censures bjp mp dilip ghosh congress supriya shrinate for derogatory remark against women

Election Commission: भाजपा सांसद दिलीप घोष और कांग्रेस नेता श्रीनेत को आयोग ने लगाई फटकार, दी ये चेतावनी

Mon, 01 Apr 2024 01:53 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 01 Apr 2024 01:53 PM IST
सार

आयोग ने साथ ही दोनों नेताओं को चेतावनी दी है कि वे अपने बयानों को लेकर सावधान रहें और आयोग की अब उन पर चुनाव के दौरान खास नजर रहेगी। 

विज्ञापन
election commission censures bjp mp dilip ghosh congress supriya shrinate for derogatory remark against women
सुप्रिया श्रीनेत और दिलीप घोष - फोटो : पीटीआई

विस्तार

चुनाव आयोग ने भाजपा सांसद दिलीप घोष और कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत को उनके महिलाओं के खिलाफ दिए आपत्तिजनक बयान को लेकर फटकार लगाई है। आयोग ने साथ ही दोनों नेताओं को चेतावनी दी है कि वे अपने बयानों को लेकर सावधान रहें और आयोग की अब उन पर चुनाव के दौरान खास नजर रहेगी। चुनाव आयोग ने दोनों नेताओं को चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी माना है और भविष्य में सार्वजनिक बयानों को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन


आयोग ने दी बयानों को लेकर सावधानी बरतने की चेतावनी
भाजपा सांसद दिलीप घोष और कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत के बयानों को लेकर चुनाव आयोग ने दोनों नेताओं को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। अपने जवाब में दोनों नेताओं ने स्वीकार किया कि उन्होंने चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन किया और निजी हमले किए। जवाब मिलने के बाद आयोग ने दोनों नेताओं को चेतावनी दी है कि अब वे आगे से सार्वजनिक बयानों को लेकर सावधानी बरतें। साथ ही चुनाव के दौरान दोनों नेताओं के बयानों की चुनाव आयोग द्वारा विशेष समीक्षा की जाएगी। आयोग ने कहा कि 'वह आश्वस्त है कि दोनों नेताओं ने निम्न स्तर का व्यक्तिगत हमला किया और यह आदर्श आचार संहिता के प्रावधानों का उल्लंघन है। उन्हें आदर्श आचार संहिता की अवधि के दौरान सार्वजनिक बयानों में सावधानी बरतने की चेतावनी दी गई है। आयोग द्वारा सोमवार से इन दोनों नेताओं के चुनाव संबंधी संवाद पर विशेष और अतिरिक्त निगरानी रखी जाएगी।'
विज्ञापन


आयोग ने अपने चेतावनी नोटिस की कॉपी पार्टी के अध्यक्षों को भी भेज दी है ताकि वे भी अपनी पार्टी के नेताओं को चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन और आपत्तिजनक बयानबाजी को लेकर आगाह कर सकें। 
विज्ञापन
विज्ञापन




दोनों नेताओं ने महिलाओं को लेकर दिया था आपत्तिजनक बयान
कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने फिल्म अभिनेत्री और हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से भाजपा उम्मीदवार कंगना रनौत को लेकर सोशल मीडिया पोस्ट किया था। जिस पर विवाद हुआ था और भाजपा ने इसे लेकर कांग्रेस नेता को घेर लिया था। बाद में सुप्रिया श्रीनेत को अपने बयान को लेकर सफाई देनी पड़ी थी। वहीं भाजपा सांसद दिलीप घोष ने चुनाव प्रचार के दौरान बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। जिस पर चुनाव आयोग ने दिलीप घोष और सुप्रिया श्रीनेत को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed