{"_id":"5da5c0858ebc3e93aa1936f0","slug":"election-commission-announces-ban-on-exit-polls-from-7-am-to-6-30-pm-on-october-21-during-poll","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र-हरियाणा चुनाव: सुबह 7 बजे से शाम साढ़े 6 बजे तक एग्जिट पोल पर रोक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र-हरियाणा चुनाव: सुबह 7 बजे से शाम साढ़े 6 बजे तक एग्जिट पोल पर रोक
Tue, 15 Oct 2019 06:59 PM IST
Nilesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Nilesh Kumar
Updated Tue, 15 Oct 2019 06:59 PM IST
विज्ञापन
एग्जिट पोल
- फोटो : Amar Ujala
महाराष्ट्र और हरियाणा में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग ने एग्जिट पोल के संबंध में निर्देश जारी किए हैं। चुनाव आयोग के निर्देश के अनुसार, 21 अक्तूबर को मतदान के दिन एग्जिट पोल पर प्रतिबंध रहेगा। मतदान वाले दिन सुबह सात बजे से शाम साढ़े छह बजे तक एग्जिट पोल दिखाए जाने पर आयोग ने रोक लगाई है।
विज्ञापन
चुनाव आयोग की प्रवक्ता शेफाली शरण ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। चुनाव आयोग की ओर से जनप्रतिनिधि कानून 1951 की धारा 126ए के तहत यह प्रतिबंध लगाया जाता है। इसके अनुसार, प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक या अन्य मीडिया पर किसी भी तरह से एग्जिट पोल का प्रकाशन या प्रसारण नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
General Elections to the LAs of Haryana & Maharashtra and bye elections to 51 Assembly Constituencies of 17 States &23-Samastipur (SC) PC in Bihar & 45-Satara PC in Maharashtra to be held simultaneously - Ban on EXIT POLL from 7am to 630pm on 21st October https://t.co/4doTp5EjZY
विज्ञापन विज्ञापन— Sheyphali Sharan (@SpokespersonECI) October 15, 2019
चुनाव आयोग की प्रवक्ता ने यह भी स्पष्ट किया कि मतदान से 48 घंटे पहले इलेक्ट्रानिक मीडिया में किसी तरह का जनमत संग्रह या किसी अन्य सर्वेक्षण के परिणामों समेत किसी भी चुनावी प्रचार के घटनाक्रम से जुड़ी खबरों का प्रदर्शन करने और दिखाने पर भी रोक लागू रहेगी। आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार ट्विटर समेत अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी किसी तरह के प्रचार की अनुमति नहीं होगी। ट्विटर भी प्रचार और राजनीति से जुड़े सभी ट्वीट हटा देगा।
21 अक्तूबर को हरियाणा की 90 और महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। साथ ही 17 राज्यों के 51 विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव भी होना है। इसके अलावा बिहार की एक लोकसभा सीट समस्तीपुर और महाराष्ट्र की एक लोकसभा सीट सतारा में उपचुनाव होना है।
इन राज्यों में होने हैं उपचुनाव
उत्तरप्रदेश, राजस्थान, पंजाब, मध्यप्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, केरल, मेघालय, उड़ीसा, पुडुचेरी, मेघालय, सिक्किम, तमिलनाडु, तेलंगाना हैं। 24 अक्तूबर को मतगणना होगी और मतगणना संपन्न होने के साथ ही चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।