फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Election 2024 Robert Vadra Said I feel Priyanka should be in Parliament she should be in Lok Sabha

Robert Vadra: क्या प्रियंका लड़ेंगी 2024 का लोकसभा चुनाव? रॉबर्ट वाड्रा बोले- उन्हें संसद में होना चाहिए

Sat, 12 Aug 2023 02:38 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 12 Aug 2023 02:38 PM IST
सार

उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि कांग्रेस को देश की कई पार्टियों का अच्छा साथ मिल गया है और हम भाजपा को 2024 में कड़ी टक्कर दे पाएंगे। लोग देश में बदलाव और प्रगति चाहते हैं।

विज्ञापन
Election 2024 Robert Vadra Said I feel Priyanka should be in Parliament she should be in Lok Sabha
पत्नी प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ रॉबर्ट वाड्रा - फोटो : Facebook

विस्तार

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने अपनी पत्नी के चुनाव लड़ने की वकालत की है। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि प्रियंका को संसद में होना चाहिए। उन्हें निश्चित रूप से लोकसभा में होना चाहिए। उनके पास वो सभी योग्यताएं हैं, जो एक अच्छे नेता में होनी चाहिए। वह वहां अच्छा काम करेंगी।  वह वहां होने की हकदार हैं। इसलिए मैं निश्चित रूप से चाहूंगा कि कांग्रेस पार्टी इसे मानेगी और उनके लिए बेहतर तैयारी करेगी।

विज्ञापन


स्मृति ईरानी पर साधा निशाना
समाचार एजेंसी पीटीआई को दिए साक्षात्कार में उन्होंने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि नकारात्मक सोच वाले लोग जहां भी होंगे, सिर्फ नकारात्मकता ही फैलाएंगे और यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि ऐसे लोग संसद में भी हैं। वे संसद में नकारात्मकता फैलाने के अलावा मणिपुर के बारे में क्या बात करती हैं। वे उस व्यक्ति के बारे में कुछ कहती हैं, जो वहां मौजूद भी नहीं हैं। मैं संसद से दूर रहता हूं। दरअसल, संसद में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान ईरानी ने अदाणी के साथ वाड्रा की एक तस्वीर दिखाई थी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि स्मृति ईरानी के पास महिलाओं और बच्चों की बेहतरी के लिए काम करने वाला मंत्रालय है। कुश्ती की चैंपियन महिला पहलवान अपने अधिकारों के लिए दिल्ली में विरोध प्रदर्शन कर रही थीं, लेकिन केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री होने के बावजूद ईरानी उनसे मिलने या उनकी शिकायतें सुनने तक नहीं गईं। मैंने स्मृति ईरानी को उनसे मिलते और उनके मुद्दे उठाते नहीं देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र सरकार को भी घेरा

  • उन्होंने कहा कि मैं राजनीति से जुड़ी किसी भी बात पर तभी बात करता हूं, जब सरकार मेरा नाम लेती है, क्योंकि अगर वे कुछ कहते हैं, तो उन्हें उसका सबूत भी देना होगा। नौ साल हो गए इस सरकार को सत्ता में आए हुए, जब भी सरकार किसी मुद्दे पर घिरती है, उन्होंने हमेशा मेरे नाम का मेरा इस्तेमाल किया। उन्होंने जरूरी मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए मेरे नाम का सहारा लिया। इसलिए मैं इसके खिलाफ लड़ूंगा।
  • वाड्रा ने कहा कि मैं उन्हें चुनौती देता हूं कि अगर वे मेरा नाम लेंगे, मेरी तस्वीर लाएंगे, तो मुझे कुछ ऐसा दिखाएं जो मैंने अदाणी के साथ किया हो। अगर कोई गलत काम हुआ है, तो मैं उसे देखूंगा और अगर कोई गलत काम नहीं हुआ है, तो उन्हें माफी मांगनी होगी। उन्होंने कहा कि हमारे पास तस्वीर है जिसमें हमारे अपने प्रधानमंत्री की कुछ तस्वीरें हैं, जिसमे वह एक विमान में एक उद्योगपति के साथ बैठे दिख रहे हैं। हमें उस बारे में सवाल क्यों नहीं पूछना चाहिए और राहुल गांधी क्या पूछ रहे हैं? इन सवालों का जवाब क्यों नहीं दिया जाता।
  • संसद से विपक्षी सांसदों के निलंबन पर उन्होंने कहा कि यह सत्तारूढ़ सरकार द्वारा सत्ता के पूर्ण दुरुपयोग को दिखाता है। जैसे वे विपक्षी दलों के लोगों पर केंद्रीय एजेंसी का इस्तेमाल करते हैं, इसी तरह वे निलंबन की रणनीति का इस्तेमाल करते हैं।


मणिपुर मामले पर भी बोले वाड्रा
उन्होंने पूछा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अब तक मणिपुर का दौरा क्यों नहीं किया है? उन्होंने संसद में अपने भाषण के दौरान राज्य के बारे में अपमानजनक तरीके से बात क्यों की? यह निश्चित तौर पर बेहद संवेदनशील मामला है। प्रधानमंत्री को खुद देखना चाहिए कि मणिपुर में क्या हो रहा है। वहां उनकी सरकार है। उन्हें मामले को सुलझाना होगा।



कांग्रेस को देश की कई पार्टियों का अच्छा साथ मिला
विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (इंडिया)’ पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस ‘इंडिया’ मोर्चे में शामिल हो गई है। यह भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को 2024 के लोकसभा चुनावों में अच्छी टक्कर देगा। मुझे लगता है कि ‘इंडिया’ बहुत अच्छा नाम है। हम भारत को फिर से महान बनाने जा रहे हैं। भाजपा सरकार ने भारत को बर्बाद कर दिया है। लोग देश में बदलाव और प्रगति चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed