{"_id":"5ce29e91bdec2207843bfe51","slug":"election-2019-bjp-and-alliance-parties-to-met-at-dinner-on-tuesday-after-positive-exit-polls","type":"story","status":"publish","title_hn":"एग्जिट पोल में 'जीत' के बाद भाजपा व सहयोगी दलों का रात्रिभोज कल, मोदी-शाह कर सकते हैं शिरकत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
एग्जिट पोल में 'जीत' के बाद भाजपा व सहयोगी दलों का रात्रिभोज कल, मोदी-शाह कर सकते हैं शिरकत
Mon, 20 May 2019 06:03 PM IST
Gaurav Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Gaurav Pandey
Updated Mon, 20 May 2019 06:03 PM IST
विज्ञापन
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
सत्ता के महासंग्राम यानी लोकसभा चुनाव के मतदान के सातों करण पूरे हो चुके हैं। मतदान पूरे होते ही एग्जिट पोल भी सामने आ गए हैं, जो इस ओर इशारा कर रहे हैं कि केंद्र की कमान एक बार फिर मोदी सरकार के हाथ में ही रहेगी। 23 मई को इस महासंग्राम का परिणाम आएगा। इससे पहले भाजपा नीत एनडीए के शीर्ष नेता मंगलवार को दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में रात्रिभोज पर मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
भोज से पहले सहयोगी दलों के साथ केंद्रीय मंत्रियों समेत भाजपा नेताओं की एक बैठक होनी है। पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह भी मौजूद रह सकते हैं। जानकारी के अनुसार इस रात्रिभोज में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे और लोक जन शक्ति पार्टी के नेता रामविलास पासवान भी इस बैठक में शिरकत कर सकते हैं।
विज्ञापन
बता दें कि लोकसभा चुनाव 2019 के लिए रविवार की शाम जारी हुए ज्यादातर एग्जिट पोल इस ओर इशारा कर रहे हैं कि एनडीए 272 के जादुई आंकड़े को पार करेगा। अधिकतर एग्जिट पोल में यही सामने आया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता संभालेंगे।
विज्ञापन