फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Election 2018: Election has provided employment to many people

चुनावी माहौल हुआ तैयार, लेकिन अब पहले जैसी 'चुनावी रोटी' नसीब नहीं

Mon, 08 Oct 2018 03:58 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 08 Oct 2018 03:58 PM IST
विज्ञापन
Election 2018: Election has provided employment to many people

पांच राज्यों मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना में चुनाव तारीखों के ऐलान के साथ ही यहां पूरी तरह से चुनावी माहौल तैयार हो गया है। अब नेताओं, उम्मीदवारों की रैलियों, सभाओं और भाषणों का दौर और तेजी पकड़ने को है। ऐसे चुनावी माहौल में इस बात का जिक्र भी कर लेना लाजिमी है कि किस तरह ये चुनाव कुछ लोगों के लिए रोजी रोटी का जरिया बन जाते हैं। 

विज्ञापन

बड़े पैमाने पर मिलता था रोजगार

एक दौर था जब चुनावों में बैनर, पोस्टर की बाढ़ आ जाया करती थी। उस वक्त चुनावों के दौरान बड़े पैमाने पर बैनर, पोस्टर, होर्डिंग और बैज का काम होता था। हर तरफ बैनर, पोस्टर ही नजर आते थे। गली, मोहल्लों की दीवारें इनसे पट जाया करती थी। 
विज्ञापन


पोस्टर, बैनर, बैज के निर्माण में बड़े पैमाने पर लोगों को रोजगार मिलता था। इसके अलावा पेंटरों को भी खूब काम मिलता था। कुछ महीनों के लिए काम इतना बढ़ जाता था कि और काम लेने से इनकार तक कर दिया जाता था। लेकिन अब वो दौर खत्म हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अब बदल गया पूरा माहौल

खासतौर पर चुनाव आयोग के निर्देश के बाद अब ऐसे बैनर पोस्टर सीमित संख्या में ही नजर आते हैं। लिहाजा इससे जुड़े रोजगार में भी कमी आई है। चुनाव आयोग ने साफ कहा है कि किसी भी निजी संपत्ति पर बिना अनुमति के बैनर, पोस्टर नहीं लगाए जाएंगे। इस फैसले से बैनर, पोस्टर, बैज बनाने वालों के पास पहले जैसा काम नहीं रहा। इस फैसले से इन्हें भारी नुकसान हुआ है। 


लेकिन कुछ दूसरे लोगों को इसका फायदा जरूर मिला है। ऐसे लोगों में ऑटो, रिक्शा चालक शामिल हैं। चुनाव के दिनों में रिक्शा, ऑटों और दूसरी निजी गाड़ियों पर बैनर-पोस्टर नजर आ जाते हैं। इससे इन लोगों को कुछ कमाई हो जाती है। राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों के पोस्टर, बैनर ऐसे वाहनों पर नजर आ जाते हैं। चुनाव आयोग का फैसला चाहे जैसा भी रहा हो, इससे वो पुराना माहौल नजर नहीं आता जो कभी चुनाव की पहचान हुआ करता था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed