{"_id":"64e0b4e577dd5e5bdb0a3527","slug":"elderly-woman-her-granddaughters-died-due-to-asphyxiation-in-fire-triggered-by-mosquito-repellent-in-chennai-2023-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fire News: चेन्नई में मच्छर भगाने वाली मशीन के कारण लगी आग, दम घुटने से तीन लड़कियों और उनकी दादी की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Fire News: चेन्नई में मच्छर भगाने वाली मशीन के कारण लगी आग, दम घुटने से तीन लड़कियों और उनकी दादी की मौत
Sat, 19 Aug 2023 05:56 PM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 19 Aug 2023 05:56 PM IST
सार
तमिलनाडु के चेन्नई में एक दर्दनाक हादसा हो गया। पुलिस ने शनिवार को बताया कि चेन्नई के मनाली इलाके के एक घर में मच्छर भगाने वाली मशीन से कथित तौर पर लगी आग के बाद एक बुजुर्ग महिला और उसकी तीन पोतियों की दम घुटने से मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
तमिलनाडु के चेन्नई में एक दर्दनाक हादसा हो गया। पुलिस ने शनिवार को बताया कि चेन्नई के मनाली इलाके के एक घर में मच्छर भगाने वाली मशीन से कथित तौर पर लगी आग के बाद एक बुजुर्ग महिला और उसकी तीन पोतियों की दम घुटने से मौत हो गई।
विज्ञापन
घर से धुंआ निकलता देख पुलिस को दी खबर
घर से धुंआ निकलता देख आग की खबर पुलिस को दी गई। पुलिस जल्द ही मौके पर पहुंच गई और जब घर में देखा कि चार लोग बेहोश पड़े हैं जिनको तत्काल अस्पताल ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने मृत लाया गया घोषित कर दिया।
विज्ञापन
बच्चियां दादी के घर रात में सोने आई थीं
पुलिस ने बताया कि तीनों बच्चियां दादी के घर रात में सोने आई थीं क्योंकि उनकी मां अस्पताल में भर्ती पिता की देखभाल के लिए वहां रुकी थी।
जिस कमरे में पीड़ित सोए थे वहां पर मच्छर भगाने वाली मशीन लगी थी आग
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्राथमिक जांच में खुलासा हुआ कि जिस कमरे में पीड़ित सोए थे वहां पर मच्छर भगाने वाली मशीन लगी थी जो नायलन की वस्तु पर गिरी और आग लग गई। उन्होंने बताया कि परिवार के सदस्यों का सोने के दौरान धुंए से उनका दम घुंट गया और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। माधवरम मिल्क कॉलोनी पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन