फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   elction commission decides not to announce by elections in Assam Kerala Tamil Nadu Bengal dates for mp karnataka

उपचुनाव: एमपी, यूपी, ओडिशा और गुजरात के लिए तारीखों का एलान, तीन नवंबर को डाले जाएंगे वोट

Tue, 29 Sep 2020 02:28 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Tue, 29 Sep 2020 02:28 PM IST
विज्ञापन
elction commission decides not to announce by elections in Assam Kerala Tamil Nadu Bengal dates for mp karnataka
मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

चुनाव आयोग ने मंगलवार को मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, कर्नाटक, नगालैंड, ओडिशा और तेलंगाना की विधानसभा और एक लोकसभा सीट के लिए उपचुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है। इन सीटों पर दो नवंबर को चुनाव होंगे जबकि 10 नवंबर को मतगणना की जाएगी। वहीं आयोग ने असम, केरल, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल की सात सीटों पर उपचुनाव न करवाने का फैसला किया है।

विज्ञापन


मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश की सीटों के लिए तीन नंवबर को होंगे उपचुनाव
बिहार की एक लोकसभा सीट और मणिपुर की दो विधानसभा सीटों पर सात नवंबर को उप-चुनाव होंगे। छत्तीसगढ़, गुजरात, झारखंड, कर्नाटक, मध्यप्रदेश, नगालैंड, ओडिशा, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश की 54 विधानसभा सीटों पर तीन नंवबर को उपचुनाव होंगे जबकि 10 नवंबर को मतों की गिनती की जाएगी।
विज्ञापन

 

कर्नाटक में 28 अक्तूबर को होंगे चुनाव
कर्नाटक की विधान परिषद और विधानसभा की दो-दो सीटों के लिए 28 अक्तूबर को उपचुनाव होंगे। वहीं दो नवंबर 2020 को मतगणना होगी। 
 

इन राज्यों में नहीं होंगे चुनाव
चुनाव आयोग ने मंगलवार को असम, केरल, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में इस समय उपचुनावों की तारीखों की घोषणा नहीं करने का फैसला किया है। आयोग को इन राज्यों के मुख्य सचिवों/ मुख्य निर्वाचन अधिकारियों से चुनाव और इससे संबंधित मुद्दों के संचालन में कठिनाइयों को व्यक्त करने वाले इनपुट मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed