फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Eknath Shinde says opposition is not able to digest the good works of the government

Maharashtra: सीएम एकनाथ शिंदे ने विपक्ष पर साधा निशाना, बोले- आलोचक नहीं पचा पा रहे सरकार के अच्छे काम

Sat, 03 Dec 2022 05:59 PM IST
Jeet Kumar पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 03 Dec 2022 05:59 PM IST
सार

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि वह अपने खिलाफ लगे आरोपों का जवाब अपने शब्दों से नहीं बल्कि अपने काम से देंगे। 

विज्ञापन
Eknath Shinde says opposition is not able to digest the good works of the government
एकनाथ शिंदे - फोटो : Social Media

विस्तार

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शनिवार को विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि आलोचक उन्हें और उनकी सरकार को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं और वह सरकार के अच्छे कामों को पचा नहीं पा रहे हैं। इससे पहले उद्धव ठाकरे ने भी राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी की छत्रपति शिवाजी महाराज पर की गई टिप्पणी को लेकर निशाना साधा था।

विज्ञापन


 आरोपों का जवाब अपने शब्दों से नहीं बल्कि अपने काम से देंगे
उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि मुझे और राज्य सरकार को बदनाम करने की होड़ चल रही है और रोज नए-नए आरोप लगाए जा रहे हैं। शिंदे ने कहा कि वह अपने खिलाफ लगे आरोपों का जवाब अपने शब्दों से नहीं बल्कि अपने काम से देंगे। 
विज्ञापन


 उद्योग रातों रात राज्य के बाहर नहीं जाते
ठाणे में परियोजनाओं की श्रृंखला का शुभारंभ करते हुए कहा कि अब कोई उद्योग रातों रात राज्य के बाहर नहीं जाते हैं। उन्होंने कहा कि परियोजनाओं को लाने में बहुत सारी योजनाएं हैं। हाल ही में, एक मेगा परियोजना महाराष्ट्र में आई थी दो राज्य के बाहर चले गए। हालांकि राज्य में कई शुरू होने वाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठाणे गड्ढा मुक्त होना चाहिए
शिंदे ने कहा कि वह ठाणे में अपने कामों के कारण ही मुख्यमंत्री बन सकते हैं और अब उन्हें राज्य में बड़ी भूमिका निभानी है और विभिन्न मुद्दों पर ध्यान देना है। आगे उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि ठाणे एक विश्व स्तरीय शहर बने। ठाणे को गड्ढा मुक्त होना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि सफाई कर्मचारियों और स्वास्थ्य कर्मियों के परिवार के सदस्यों को मुफ्त चिकित्सा जांच के तहत कवर किया जाना चाहिए।


उन्होंने कहा कि ठाणे के लिए 605 करोड़ रुपये का फंड उपलब्ध कराया गया है और जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त धनराशि मंजूर की जा सकती है। सीएम ने कहा कि मैं उत्सुक हूं कि महाराष्ट्र का विकास हो और औद्योगिक अवसरों के अलावा रोजगार के अवसर पैदा हों।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed