फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Eknath Shinde Said Recognition given by 'Ladki Bahin' beneficiaries biggest honour for me News In Hindi

Maharashtra: 'करोड़ों बहनों का प्यारा भाई बनना सबसे बड़ा सम्मान', लाड़की बहिन योजना पर एकनाथ शिंदे का बयान

Wed, 01 Jan 2025 12:51 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शुभम कुमार Updated Wed, 01 Jan 2025 12:51 PM IST
सार

डिप्टी सीएम शिंदे ने कहा कि मुझे गर्व है कि 2.40 करोड़ लड़की बहनों ने मुझे अपना लड़का भाऊ (प्यारा भाई) माना है। यह मान्यता मेरे लिए सबसे बड़ा सम्मान है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के विकास के लिए पूरा समर्थन देने का वादा किया है।

विज्ञापन
Eknath Shinde Said Recognition given by 'Ladki Bahin' beneficiaries biggest honour for me News In Hindi
एकनाथ शिंदे। - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने हाल ही में बीते महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की मुख्य कड़ी रही  लाड़की बहिन योजना पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि राज्य की महिलाएं उन्हें अपना प्यारा भाई मानती हैं, जो उनके लिए सबसे बड़ा सम्मान है। डिप्टी सीएम ने बात सोमवार रात ठाणे जिले के दिवा महोत्सव में दिया। 
विज्ञापन


बता दें कि महाराष्ट्र में महिलाओं को वित्तीय सहायता देने के लिए शुरू की गई  लाड़की बहिन योजना नवंबर 2024 के विधानसभा चुनावों में भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन की बड़ी जीत में एक अहम कारण माना जाता है। यह योजना शिंदे के मुख्यमंत्री रहते शुरू की गई थी। 
विज्ञापन


प्यारा भाई बनना मेरे लिए सम्मान- शिंदे
डिप्टी सीएम शिंदे ने कहा कि मुझे गर्व है कि 2.40 करोड़  लाड़की बहिन ने मुझे अपना लड़का भाऊ (प्यारा भाई) माना है। यह मान्यता मेरे लिए सबसे बड़ा सम्मान है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के विकास के लिए पूरा समर्थन देने का वादा किया है और पिछले ढाई साल में राज्य में जो प्रगति हुई, उसका श्रेय उन्होंने महायुति को दिया। साथ ही शिंदे ने पीएम मोदी का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने हमें हमेशा जरूरी समर्थन दिया है, जिससे हम कई रुकी हुई परियोजनाओं को फिर से शुरू कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने राजनीतिक सफर पर डाला प्रकाश
एकनाथ शिंदे ने अपने राजनीतिक सफर पर बात करते हुए मुख्यमंत्री के रूप में फडणवीस के समर्थन के लिए उनका धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि अब उपमुख्यमंत्री के तौर पर मैं इस समर्थन का कर्ज चुकता कर रहा हूं। हम मिलकर महाराष्ट्र को अभूतपूर्व विकास की दिशा में ले जाएंगे। साथ ही शिंदे ने दिवा शहर के विकास की योजनाओं के बारे में भी बताया, जिसमें क्लस्टर विकास, बेहतर नागरिक सुविधाएं और मेट्रो कनेक्टिविटी जैसे कदम शामिल हैं।


गौरतलब है कि हाल ही में हुए महाराष्ट्र चुनाव में भाजपा, शिवसेना और एनसीपी के सहयोग से बनी महायुति गठबंधन ने रिकॉर्ड जीत दर्ज की। इसके बाद भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली और एकनाथ शिंदे व अजित पवार उपमुख्यमंत्री बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed