{"_id":"67ab7904c0cefd63c008c261","slug":"eknath-shinde-praised-sharad-pawar-said-we-have-good-relations-he-never-threw-googly-at-me-2025-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: एकनाथ शिंदे ने की शरद पवार की तारीफ, कहा- हमारे अच्छे संबंध, उन्होंने मुझ पर कभी गुगली नहीं फेंकी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: एकनाथ शिंदे ने की शरद पवार की तारीफ, कहा- हमारे अच्छे संबंध, उन्होंने मुझ पर कभी गुगली नहीं फेंकी
Tue, 11 Feb 2025 09:51 PM IST
बशु जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: बशु जैन
Updated Tue, 11 Feb 2025 09:51 PM IST
सार
नई दिल्ली में शरद पवार और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधियां ने एकनाथ शिंदे को महादजी शिंदे राष्ट्र गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया। एकनाथ शिंदे ने कहा कि शरद पवार गुगली गेंदें भी फेंकते हैं, जिन्हें समझना मुश्किल होता है। उनके साथ मेरे अच्छे संबंध हैं। लेकिन उन्होंने मुझे कभी गुगली नहीं फेंकी। मुझे भरोसा है कि वे भविष्य में भी मुझ पर गुगली नहीं फेंकेंगे।
विज्ञापन
शरद पवार और एकनाथ शिंदे
- फोटो : X/@PawarSpeaks, X/@mieknathshinde
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने मंगलवार को एनसीपी (शरद) के प्रमुख शरद पवार की तारीफ की। उन्होंने कहा कि उनसे सीखा जा सकता है कि राजनीतिक दायरे से अलग अच्छे रिश्ते कैसे कायम रखे जा सकते हैं। नई दिल्ली में शरद पवार और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधियां ने एकनाथ शिंदे को महादजी शिंदे राष्ट्र गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया।
विज्ञापन
इस मौके पर शिंदे ने कहा कि मुझे याद है कि पवार सदाशिव शिंदे के दामाद थे, वे एक स्पिन गेंदबाज थे और अपनी गुगली के लिए जाने जाते थे। उन्होंने कहा कि पवार गुगली गेंदें भी फेंकते हैं, जिन्हें समझना मुश्किल होता है। उनके साथ मेरे अच्छे संबंध हैं। लेकिन उन्होंने मुझे कभी गुगली नहीं फेंकी। मुझे भरोसा है कि वे भविष्य में भी मुझ पर गुगली नहीं फेंकेंगे।
विज्ञापन
शिंदे ने कहा कि मैंने शिवसेना के संस्थापक बालासाहेब ठाकरे और उनके मार्गदर्शक आनंद दीघे से काफी कुछ सीखा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह महाराष्ट्र के साथ चट्टान की तरह खड़े हैं। इससे राज्य में ढाई साल में तमाम विकास कार्य हुए हैं। पवार भी इन विकास कार्यों के साक्षी हैं। उन्होंने कहा कि पवार अक्सर मुझे फोन करते हैं। राजनीतिक सीमाओं से परे जाकर संबंध कैसे बनाए जा सकते हैं, यह पवार से सीखना चाहिए।
विज्ञापन
98वां अखिल भारतीय मराठी साहित्य सम्मेलन 21 से 23 फरवरी तक दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में होगा। संजय नाहर की अध्यक्षता वाले संगठन सरहद के तहत हो रहे इस कार्यक्रम की स्वागत समिति के शरद पवार अध्यक्ष हैं।
एक नजर महाराष्ट्र चुनाव पर
बता दें कि साल 2024 अंत में महाराष्ट्र में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाली महायुति ने 80 फीसदी सीटें जीतकर इतिहास रच दिया। इसमें भाजपा ने 132 सीटें जीतकर अब तक का सबसे बेहतर प्रदर्शन किया है। पार्टी अपने दम पर बहुमत से सिर्फ 13 सीटें कम है। सहयोगी शिवसेना की 57, एनसीपी (अजीत) की 41 व तीन छोटे सहयोगियों की चार सीटों के साथ महायुति ने 288 में से 234 सीटों पर बंपर जीत हासिल की है। कांग्रेस के नेतृत्व वाली महाविकास आघाड़ी (एमवीए) को झटका लगा, वह सिर्फ 50 सीटों पर सिमट गया।