फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Eighth year will also be lucky: This is Shubhank for PM Modi, number associated with many big decisions

आठवां साल भी लकी रहेगा: पीएम मोदी के लिए यह है शुभांक, कई बड़े फैसलों से जुड़ा रहा यह नंबर

Thu, 26 May 2022 01:16 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 26 May 2022 01:16 PM IST
सार

 नोटबंदी हो या लॉकडाउन इसका एलान पीएम मोदी ने आठ तारीख को किया या उस तारीख को किया, जिसका योग आठ था। पीएम की जन्मतिथि भी 17 सितंबर है, जिसका योग आठ है।

विज्ञापन
Eighth year will also be lucky: This is Shubhank for PM Modi, number associated with many big decisions
PM Modi - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा सरकार की आज आठवीं सालगिरह है। माना जा रहा है कि आठ का अंक पीएम नरेंद्र मोदी के जीवन में शुभ रहा है। उन्होंने कई बड़े फैसले आठ तारीख को लिए हैं। इसलिए माना जा रहा है कि यह साल भी सरकार व उनके लिए सुखद रहेगा।

विज्ञापन

 नोटबंदी हो या लॉकडाउन इसका एलान पीएम मोदी ने आठ तारीख को किया या उस तारीख को किया, जिसका योग आठ था। पीएम की जन्मतिथि भी 17 सितंबर है, जिसका योग आठ है। उन्होंने नोटबंदी का ऐतिहासिक एलान 8 नवंबर को रात 8 बजे किया था। कोरोना महामारी के बाद देशव्यापी लॉकडाउन की घोषणा भी उन्होंने रात 8 बजे ही की थी। पहली बार उन्होंने 2014 में 26 मई को पीएम पद की बागडोर संभाली थी। इसका योग भी 8 है। 
विज्ञापन


आठ के योग में की थी एयर स्ट्राइक
पीएम मोदी ने पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद से तंग आकर आतंकियों के खिलाफ एयर स्ट्राइक भी 26 फरवरी 2019 को की थी। इसकी तारीख का योग भी 8 होता है। पीएम बनने के पहले नरेंद्र मोदी ने चौथी बार गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ भी 26 दिसंबर को ली थी। इसी तरह 2014 के लोकसभा चुनाव के प्रचार का शंखनाद भी उन्होंने 26 मार्च को किया था। लोकसभा चुनाव 2019 के लिए बनारस से उनके नामांकन की तारीख 26 अप्रैल थी। पीएम मुद्रा योजना की शुरुआत भी 8 अप्रैल को हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आठवीं सालगिरह के तोहफे का इंतजार
पीएम मोदी अपने फैसलों से हमेशा चौंकाते रहे हैं, अब मीडिया में अटकलें हैं कि वे सरकार की आठवीं सालगिरह पर कोई बड़ा एलान कर सकते हैं। हालांकि, दो दिन पूर्व केंद्र सरकार पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में एकमुश्त बड़ी राहत दे चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed