{"_id":"6391e11e06c3f27c91520cfa","slug":"eight-people-injured-in-road-accident-in-kolkata","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Bengal: कोलकाता में भयंकर हादसा, कार चालक ने आठ लोगों को मारी टक्कर, सीएम ममता ने मिलकर जाना हाल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
West Bengal: कोलकाता में भयंकर हादसा, कार चालक ने आठ लोगों को मारी टक्कर, सीएम ममता ने मिलकर जाना हाल
Thu, 08 Dec 2022 06:35 PM IST
शिव शरण शुक्ला
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Thu, 08 Dec 2022 06:35 PM IST
सार
कोलकाता में भीषण सड़क हादसे की घटना सामने आई है। इस हादसे में आठ लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
सड़क हादसा (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कोलकाता से सटे चिंगरीघाटा में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। एक तेज रफ्तार कार ने अचानक फुटपॉथ पर चल रहे लोगों को टक्कर मार दी। इस हादसे में सिविक वॉलेंटियर सहित 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें गंभीर हालत में एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कार ने अन्य 3 कारों को टक्कर मार दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
वहीं, हादसे में घायल लोगों से मिलने के लिए सीएम ममता बनर्जी अस्पताल पहुंची। मुख्यमंत्री ने घायलों से मिलकर उनका हालचाल पूछा।
पुलिस के मुताबिक, ये घटना गुरुवार यानी आज दोपहर है। एक कार तेज गति से निको पार्क से बाईपास की ओर आ रही थी। पुलिस ने कार को रोकने के लिए कई तरह के प्रयास किए लेकिन नाकाम रही और कई लोगों को टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कार ने अन्य 3 कारों को टक्कर मार दी। फिलहाल पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन