फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Eight lives lost in Southwest Monsoon rains in Kerala, over 7,800 shifted to relief camps

Kerala: दक्षिण-पश्चिम मानसून के कारण राज्य में भारी बारिश, आठ लोगों की मौत; 7800 से ज्यादा घरों से विस्थापित

Fri, 07 Jul 2023 10:40 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 07 Jul 2023 10:40 PM IST
सार

Kerala: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को बारिश की तीव्रता कम होने के बावजूद कन्नूर और कासरगोड जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया, जबकि राज्य के छह अन्य जिलों में आज के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन
Eight lives lost in Southwest Monsoon rains in Kerala, over 7,800 shifted to relief camps
मानसून बाद बारिश का कहर - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

केरल में दक्षिण-पश्चिम मानसून के कारण हुई भारी बारिश में आठ लोगों की मौत हो गई है और 7,800 से अधिक लोग अपने घरों से विस्थापित हो गए हैं।

विज्ञापन


भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को बारिश की तीव्रता कम होने के बावजूद कन्नूर और कासरगोड जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया, जबकि राज्य के छह अन्य जिलों में आज के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि, बारिश में गिरावट का संकेत देते हुए कोई रेड अलर्ट जारी नहीं किया गया था।
विज्ञापन


राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए) ने बताया कि कन्नूर और कोझिकोड में दो-दो लोगों की मौत हुई जबकि अलप्पुझा, पलक्कड़, मलप्पुरम और कासरगोड जिलों में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई। राज्यभर में खोले गए 203 राहत शिविरों में 7,844 लोगों को रखा गया है, राज्य के 51 घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जबकि 1,023 घर भारी बारिश के कारण बाढ़ के चलते आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इडुक्की के एक वरिष्ठ जिला अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि इससे पहले दिन में मुन्नार में कोच्चि-धनुषकोडी राष्ट्रीय राजमार्ग के गैप रोड खंड पर एक मामूली भूस्खलन ने यातायात को अवरुद्ध कर दिया। उन्होंने कहा, 'इस मार्ग को जल्द ही साफ कर दिया जाएगा, लेकिन यह आज रात बंद रहेगा। यह शनिवार को नियंत्रित तरीके से यातायात के लिए खुला रहेगा।'


त्रिशूर जिला प्रशासन ने इससे पहले दिन में पेरिंगलकुथु बांध के द्वार खोल दिए थे और चलाकुडी नदी के तट पर रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी दी थी क्योंकि भारी बारिश के कारण इसका जल स्तर बढ़ सकता है।

रेड अलर्ट चौबीस घंटे में 20 सेमी से अधिक भारी से अत्यधिक भारी बारिश का संकेत देता है, जबकि ऑरेंज अलर्ट का मतलब 6 सेमी से 20 सेमी की बारिश है। येलो अलर्ट का मतलब 6 से 11 सेमी के बीच भारी बारिश है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed