आंध्र प्रदेश में सड़क हादसा: टेंपो और लॉरी में हुई भीषण टक्कर, 8 की मौत, 6 घायल
- आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले में भीषण सड़क हादसा
- दमरमादुगु गांव के पास एक टेंपो और लॉरी में हुई भिड़ंत
- हादसा इतना भयानक था कि टेंपो व लॉरी के परखच्चे उड़ गए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले से एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। दरअसल, जिले के दमरमादुगु गांव के पास रविवार तड़के सुबह एक टेंपो और लॉरी की आमने-सामने की टक्कर में आठ लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में छह लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Andhra Pradesh: Eight dead and six injured after a tempo and lorry collided with each other near Damaramadugu village in Nellore district, earlier today.
— ANI (@ANI) March 28, 2021विज्ञापन
जानकारी के अनुसार यह घटना बुचिरदीपलेम मंडल के दमरमादुगु में हाईवे पर हुई, जब एक तेज रफ्तार टेंपो व लॉरी में भिड़ंत हो गई। बताया जा रहा है कि टेंपो में तमिलनाडु के 15 लोग सवार थे, जो श्रीशैलम की यात्रा के दौरान नेल्लोर जा रहे थे।
इस हादसे में सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। स्थानीय पुलिस का कहना है कि मरने वालों में पांच महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं।यह हादसा इतना भयानक था कि टेंपो और लॉरी के परखच्चे उड़ गए। किसी तरह से उसमें फंसे लोगों बाहर निकाला गया।
हादसे के बाद सूचना मिलते ही बुचिरदीपलेम पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मृतकों की पहचान करने में लग गई। साथ ही साथ घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने घटना के बाद मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच कर रही है।
गौरतलब है कि मार्च के दूसरे हफ्ते में भी आंध्र प्रदेश में ऐसा ही एक भीषण सड़क हादसा हुआ था। कृष्णा जिले में हुई इस घटना में एक लॉरी ने ऑटोरिक्शा को टक्कर मार दी थी। इस दर्दनाक सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई थी। साथ ही हादसे में घायल होने वाले लोगों की संख्या भी छह ही थी।