फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Eid ul-Adha: President Ram Nath Kovind and PM Modi congratulated Eid-ul-Adha, saying- 'May this festival inspire for betterment of humanity'

Eid ul-Adha: राष्ट्रपति व पीएम मोदी ने दी ईद-उल-अजहा की बधाई, कहा- 'मानवता की भलाई के लिए प्रेरित करे यह त्योहार'

Sun, 10 Jul 2022 09:53 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sun, 10 Jul 2022 09:53 AM IST
सार

प्रधानमंत्री मोदी के अलावा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी देशवासियों को बकरीद की बधाई दी। उन्होंने कहा, यह त्योहार बलिदान और मानव सेवा का प्रतीक है।

विज्ञापन
Eid ul-Adha: President Ram Nath Kovind and PM Modi congratulated Eid-ul-Adha, saying- 'May this festival inspire for betterment of humanity'
पीएम मोदी - फोटो : ANI

विस्तार

ईद-उल-अजहा के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा, यह त्योहार हमें मानवता की भलाई के लिए प्रेरित करे। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया,  "ईद मुबारक! ईद-उल-अजहा की शुभकामनाएं। यह त्योहार हमें मानवता की भलाई और समृद्धि की भावना को आगे बढ़ाने की के लिए प्रेरित करे।" 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी के अलावा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी देशवासियों को बकरीद की बधाई दी। उन्होंने कहा, यह त्योहार बलिदान और मानव सेवा का प्रतीक है। आइए, इस अवसर पर मानव जाति की सेवा के लिए खुद को समर्पित करने और देश की खुशहाली तथा समग्र विकास के लिए काम करने का संकल्प लें। 
विज्ञापन


कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी सभी को बकरीद की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, यह पावन अवसर सभी के लिए एकता की भावना का सूत्रपात करे और सभी के लिए शांति, समृद्धि और खुशियाँ लाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, सभी देशवासियों को ईद-उल-अजहा की दिली मुबारक़बाद। आप सभी स्वस्थ रहें, खुश रहें और ये त्योहार आप सभी के जीवन में खूब तरक्की लेकर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed