{"_id":"6490c5698904b36fa20dbe5b","slug":"eid-ul-adha-2023-moon-sighting-crescent-sighted-in-india-bakrid-on-29th-markazi-chand-committee-lucknow-2023-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Eid-ul-Adha 2023: देशभर में 29 जून को मनाई जाएगी बकरीद, मरकजी चांद कमेटी ने किया एलान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Eid-ul-Adha 2023: देशभर में 29 जून को मनाई जाएगी बकरीद, मरकजी चांद कमेटी ने किया एलान
Tue, 20 Jun 2023 02:56 AM IST
गुलाम अहमद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/लखनऊ
Published by: गुलाम अहमद
Updated Tue, 20 Jun 2023 02:56 AM IST
सार
मरकजी चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने सोमवार को इस्लामिक माह जिलहिज्ज का चांद होने का एलान करते हुए कहा कि ईद उल अजहा का त्योहार 29 जून को मनाया जाएगा।
विज्ञापन
ईद उल अजहा
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ईद उल अजहा यानी बकरीद का त्योहार 29 जून को मनाया जाएगा। लखनऊ की मरकजी चांद कमेटी और शिया चांद कमेटी ने सोमवार को इस्लामी कैलेंडर के आखिरी महीने जिलहिज्ज का चांद होने का एलान किया। 20 जून यानी आज जिलहिज्ज महीने का पहला दिन है। जिलहिज्ज माह की दसवीं तारीख को बकरीद मनाई जाती है। इस लिहाज से इस साल गुरुवार 29 जून को कुर्बानी का पर्व मनाया जाएगा।
विज्ञापन
मरकजी चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने सोमवार को इस्लामिक माह जिलहिज्ज का चांद होने का एलान करते हुए कहा कि ईद उल अजहा का त्योहार 29 जून को मनाया जाएगा। शिया चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना सैफ अब्बास ने भी जिलहिज्ज का चांद होने का एलान किया। देश के अन्य शहरों से भी लोगों ने चांद की तस्दीक की है।
विज्ञापन
त्योहार की तैयारियों में जुटे लोग
इस्लाम धर्म में बकरीद का खास महत्व है। इसे कुर्बानी का त्योहार भी कहा जाता है। बकरीद से लेकर तीन दिन तक लोग मनपसंद जानवरों की कुर्बानी देते हैं। यानी 29, 30 जून और एक जुलाई को कुर्बानी दी जाएगी। बकरीद के मौके पर ही सऊदी अरब के पवित्र शहर मक्का में हज भी अदा किया जाता है, जिसमें दुनिया भर से हजारों लोग शामिल होते हैं। उधर, सोमवार को चांद की तस्दीक होते ही मुस्लिम समुदाय के लोग त्योहार की तैयारियों में जुट गए।
विज्ञापन