फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Eid al Adha 2021 celebration Namaz President Kovind PM modi express regard

ईद-उल अजहा: कोविड प्रोटोकॉल के तहत पूरे देश में की जा रही नमाज अदा, राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने दी मुबारकबाद

Wed, 21 Jul 2021 09:38 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 21 Jul 2021 09:38 AM IST
सार

ईद-उल अजहा यानी बकरीद के मौके पर मुस्लिम समुदाय के लोग जानवर की कुर्बानी देते हैं। यह परंपरा सदियों पहले से चली आ रही है। 

विज्ञापन
Eid al Adha 2021 celebration Namaz President Kovind  PM modi express regard
नमाज अता - फोटो : ANI

विस्तार

आज पूर देश में ईद-उल अजहा यानी बकरीद का त्योहार मनाया जा रहा है। मुस्लिम समुदाय के लिए यह त्योहार ईद-उल फित्र के बाद दूसरा सबसे बड़ा त्योहार होता है। सुबह 6 बजे से विशेष नमाज अदा की जा रही हैं। हालांकि इस दौरान कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना अनिवार्य है। सीमित संख्या में ही नमाजियों को मस्जिद में प्रवेश करने की अनुमति दी गई है । इस खास मौके पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, समेत अन्य नेता भी बधाई दे रहे हैं। 

विज्ञापन



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को ईद-उल-अजहा के मौके पर देशवासियों को बधाई दी। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘’ईद मुबारक! ईद-उल-अजहा पर हार्दिक शुभकामनाएं। आज का दिन समाज की बेहतरी के लिए सामूहिक सहानुभूति, सद्भाव और समावेश की भावना को आगे बढ़ाए।’’
विज्ञापन



राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने बकरीद की शुभकामनाएं दी। राष्ट्रपति ने ट्वीट किया 'सभी देशवासियों को ईद मुबारक। ईद-उल अजहा एक समावेशी समाज में एकता और बंधुत्व के लिए प्रेम और बलिदान की भावना के प्रति सम्मान व्यक्त करने और एक साथ काम करने का त्योहार है। आइए हम कोविड दिशानिर्देशों का पालन करने और सभी की खुशी के लिए काम करने का संकल्प लें
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सादगी से मनाया जा रहा त्योहार
उल्लेखनीय है कि बुधवार को कोविड-19 वैश्विक महामारी के साये में ईद मनाई जा रही है। इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक, मुस्लिमों का पाक महीना रमजान के खत्म होने के करीब 70 दिनों बाद बकरीद का त्योहार मनाया जाता है। देश और दुनिया में सादगी से बकरीद का त्योहार मनाया जा रहा है। 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed