फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ED will questions to robert Vadra

ईडी के सामने आज रॉबर्ट वाड्रा की पेशी, इंस्टाग्राम पर पोस्ट की तस्वीर

Wed, 06 Feb 2019 06:08 AM IST
Shilpa Thakur डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shilpa Thakur Updated Wed, 06 Feb 2019 06:08 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
ED will questions to robert Vadra
Robert Vadra - फोटो : social media

कांग्रेस पार्टी की महासचिव और पूर्वी उत्तरप्रदेश की पार्टी प्रभारी प्रियंका गांधी के पति राबर्ट वाड्रा से बुधवार को मनी लांड्रिंग मामले में पूछताछ होगी। दिल्ली के जाम नगर हाउस स्थित प्रवर्तन निदेशालय(ईडी) के दफ्तर में वाड्रा दोपहर बाद पहुंचेंगे। उन्होंने इस पूछताछ से पहले सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट की है। इंस्टाग्राम पर पोस्ट इस तस्वीर में उन्होंने गुड मॉर्निंग कहा है।


loader

तस्वीर में लिखा है, "मैं मजबूत हूं और जीवन मुझे कभी नहीं गिराएगा, क्योंकि जितना तेजी से मैं गिरता हूं, उतनी ही तेजी से मैं ऊपर आता हूं।"
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Robert Vadra (@robert_vadra) on



जांच एजेंसी के सूत्रों का कहना है कि राबर्ट वाड्रा के करीबी मनोज अरोड़ा, जिससे ईडी पूछताछ कर रही है, से कुछ अहम जानकारी एजेंसी को मिली हैं। इसी आधार पर वाड्रा से पूछताछ की जाएगी। अरोड़ा को छह फरवरी तक अंतरिम जमानत मिली है। 

इस मामले में दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट से वाड्रा को पिछले सप्ताह अंतरिम जमानत मिल गई थी। उन्हें 16 फरवरी तक यह राहत मिली है। उनके वकील ने कोर्ट को भरोसा दिलाया था कि वाड्रा 6 फरवरी को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश होंगे। 

वकील का कहना था कि राजनीतिक शत्रुता के चलते वाड्रा को फंसाया गया है। बता दें कि ईडी ने लंदन के ब्रायंस्टन स्क्वायर में 19 लाख पाउंड की संपत्ति खरीदने को लेकर वाड्रा के खिलाफ मनी लांड्रिंग के तहत मामला दर्ज किया है।

जांच एजेंसी का कहना है कि आयकर विभाग फरार हथियार कारोबारी संजय भंडारी के खिलाफ काला धन कानून और कर कानून के तहत दर्ज मामलों की जांच के दौरान यह बात सामने आई थी कि उसके संबंध वाड्रा के करीबी मनोज अरोड़ा के साथ हैं।

जब अरोड़ा से पूछताछ हुई तो जांच एजेंसी को कई ऐसी बात पता चली जिसका अप्रत्यक्ष जुड़ाव वाड्रा के साथ पाया गया है। यह आरोप है कि भंडारी ने 19 लाख पाउंड में जो प्रोपर्टी खरीदी थी, उस पर 65900 पाउंड खर्च करने के बाद उसे उतनी ही रकम में वाड्रा काे बेच दिया गया। इससे साफ हो गया कि भंडारी इस संपत्ति का वास्तविक मालिक नहीं था। उसने वाड्रा को फायदा पहुंचाने के लिए यह सौदा किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed