फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ed will add name choksi wife in chargesheet

कसेगा शिकंजा: चोकसी की पत्नी का नाम भी आरोपपत्र में शामिल करेगा ईडी

Sat, 12 Jun 2021 02:31 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 12 Jun 2021 02:31 AM IST
सार

  • ईडी को प्रीति के घोटाले में शामिल होने के साक्ष्य मिले हैं
  • मेहुल चोकसी की पत्नी प्रीति चोकसी के नाम पर एक मुखौटा कंपनी है

विज्ञापन
ed will add name choksi wife in chargesheet
पीएनबी घोटाले के आरोपी मेहुल चोकसी (फाइल फोटो) - फोटो : social media

विस्तार

पीएनबी से 14 हजार करोड़ रुपये के घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी की पत्नी प्रीति चोकसी का नाम पूरक आरोपपत्र में शामिल करेगा।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक प्रीति हिलिंगडन होल्डिंग्स नाम की कंपनी की लाभकारी मालिक है। ईडी ने जांच में पाया कि यह एक मुखौटा कंपनी है जिसका पंजीकरण यूएई के जाबेल अली फ्री जोन में नवंबर 2013 में कराया गया था। इस कंपनी के खाते में गीतांजलि ग्रुप कंपनी की रुपये एशियन डायमंड ज्वेलरी एफजेडई से करीब 1.19 करोड़ रुपये स्थानांतरित किए गए थे।
विज्ञापन


इसके अलावा हिलिंगडन होल्डिंग्स के पास गोल्डहॉक डीएमसीसी कंपनी के जरिए दुबई में तीन अचल संपत्तियां भी हैं। इस संपत्तियों की कुल कीमत 22.50 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि ईडी इन संपत्तियों को पहले ही अटैच कर चुका है। इसमें असल मालिक की पहचान छिपाने के लिए कोलिनडेल होल्डिंग्स और चेयरिंग क्रॉस होल्डिंग्स नाम से विदेश में दो और कंपनियां खोली गईं। इन्हें गीतांजलि समूह के कर्मचारियाें डियॉन लिलिव्हाइट, सीडी शाह और नेहा शिंदे की मदद से खोला गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed