{"_id":"614c27158ebc3e090929eb03","slug":"ed-to-take-up-money-laundering-probe-in-mundra-port-record-heroin-seizure-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्रवाई: ED ने गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पर तीन हजार करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त की, अफगानिस्तान से बड़ी खेप आने के संकेत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कार्रवाई: ED ने गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पर तीन हजार करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त की, अफगानिस्तान से बड़ी खेप आने के संकेत
Thu, 23 Sep 2021 12:51 PM IST
प्रशांत कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,अहमदाबाद
Published by: प्रशांत कुमार झा
Updated Thu, 23 Sep 2021 12:51 PM IST
सार
जब्त की गई हेरोइन को BSF के नियंत्रण में रखा गया है। अफगानिस्तान से रवाना यह खेप 13 सितंबर को ईरान केअब्बास बंदरगाह से गुजरात रवाना हुई थी और इसे आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा पहुंचाना था।
विज्ञापन
ईडी की कार्रवाई
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अफगानिस्तान में तालिबानी हुकूमत के बाद नशे के कारोबार का अड्डा भारत को बनाने की साजिश का बड़ा मामला सामने आया है। राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने गुजरात के कच्छ के मुंद्रा पोर्ट पर से 3,000 किलो हेरोइन जब्त की है। इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 21 हजार करोड़ रुपये कीमत है। देश में ड्रग की सबसे बड़ी बरामदगी है।
विज्ञापन
DRI के मुताबिक ड्रग दो कंटेनर्स से जब्त की गई है। एक में 2,000 किलो और दूसरे में 1,000 किलो हेरोइन है। जब्त की गई हेरोइन को BSF के नियंत्रण में रखा गया है। अफगानिस्तान से रवाना यह खेप 13 सितंबर को ईरान केअब्बास बंदरगाह से गुजरात रवाना हुई थी और इसे आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा पहुंचाना था, लेकिन खुफिया एजेंसी को मिली जानकारी पर सीबीआई ने पोर्ट के बाहर छापेमार कार्रवाई की।
विज्ञापन
विजयवाड़ा की कंपनी के लिए भेजी गई थी खेप
इतनी बड़ी मात्रा में जब्त हेरोइन विजयवाड़ा की मेसर्स आशी ट्रेडिंग कंपनी के पते पर भेजी जानी थी। 17 सितंबर को गिरफ्तार इस कंपनी के मालिक एम सुधाकर और उनकी पत्नी दुर्गपूर्णा राजस्व खुफिया निदेशालय की रिमांड पर हैं। आशी ट्रेडिंग कंपनी को पिछले साल काकीनाडा पोर्ट से चावल एक्सपोर्ट के लिए रजिस्टर्ड कराया गया था। इसके पते पर हेरोइन का कंसाइनमेंट टैल्कम स्टोन के नाम पर मंगाया गया था। हालांकि, कंपनी का कहना है कि जिन कंटेनर्स में हेरोइन पकड़ी गई है वे चेन्नई जाने थे। इन पर बतौर एक्सपोर्टर कंधार के हसन हुसैनी ट्रेडर्स का नाम दर्ज है।
विज्ञापन